एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत ने कई यादगार किरदारों को जीवंत किया : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि सुशांत ने सिल्वर स्क्रीन पर कई यादगार किरदारों को जीवंत किया और वह बहुत से युवाओं के लिए एक आइकन और प्रेरणा के स्रोत थे। नायडू ने एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई यादगार किरदारों को जीवंत किया।" उन्होंने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत कई युवाओं के लिए एक प्रतीक और प्रेरणा थे। उन्होंने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।" कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बॉलीवुड अभिनेता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह खबर वाकई चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा, "कुछ खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं। युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सभी को चौंकाने वाली है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह पीड़ा सहने की ताकत दे।" बॉलीवुड जगत के लिए रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुबह यहां बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। राजपूत (34) मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई काई पो चे से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, राब्ता, केदारनाथ और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में नजर आए। फिल्मों में आने से पहले सुशांत ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने काफी लोकप्रिय रहे पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया था। सुशांत के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई है। फैन्स सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं। संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी। बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम के बारे में आगे की जानकारी मिल पाएगी। सुशांत की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है और कई बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियां उनकी आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही उनके प्रशंसकों को भी उनकी मौत से दुख पहुंचा है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget