एक्सप्लोरर

Supertech Twin Tower: ट्विन टावर ढहाने से पहले आज होगा टेस्ट ब्लास्ट, नोएडा के इन रूट्स पर होगा ट्रैफिक डायवर्जन, ये रास्ते रहेंगे बंद

Noida Twin Tower News: नोएडा के सेक्टर-93-ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में बने ट्विन टावर को पूरी तरह से ढहाने से पहले एक टेस्ट ब्लास्ट किया जाएगा.

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा के सेक्टर-93-ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में बने ट्विन टावर को पूरी तरह से ढहाने से पहले रविवार को एक टेस्ट ब्लास्ट किया जाएगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इसके अलावा नोएडा पुलिस ने बताया कि इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जा सकता है.

वहीं अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट दोपहर करीब ढाई बजे होगा और इसके चलते टावर के सामने की दो सड़कें बंद रहेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, एमराल्ड कोर्ट परिसर में टावर संख्या 16 ‘सियान’ व टावर संख्या 17 ‘एपेक्स’ मौजूद हैं और ‘एपेक्स’ टावर में ही टेस्ट ब्लास्ट होना है.

पटाखे जैसी आएगी आवाज, बालकनी में आने पर भी होगी मनाही
टावर को ढहाने का जिम्मा संभाल रही एडीफाइस एजेंसी के परियोजना प्रमुख मयूर मेहता ने बताया कि पांच पिलर में टेस्ट ब्लास्ट होगा और दोपहर दो बजे से पहले ही संबंधित पिलर में विस्फोटक लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि ब्लास्ट की यह प्रक्रिया सवा दो से पौने तीन बजे के बीच होगी और इस दौरान पटाखे जैसी आवाज आएगी.

मयूर मेहता के अनुसार, टेस्ट ब्लास्ट के दौरान एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के सामने वाली सड़क पर यातायात बंद रहेगा. साथ ही लोगों को एक घंटे तक अपने फ्लैट में ही रहना पड़ेगा. यहां तक कि उनके बालकनी में आने पर भी रोक रहेगी.

पुलिस ने ट्रैफिक पर बनाया ये प्लान

नोएडा पुलिस ने ब्लास्ट के टेस्ट को देखते हुए कुछ रूट्स पर पाबंदी लगा रखी है. इसके तहत एटीएस तिराहा से गेझा फल/सब्जी मण्डी तिराहा तक मार्ग. आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबन्धित किये जाने वाला रास्ता, एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर जाने वाला रास्ता, श्रमिक कुंज चौक सेक्टर 93 से सेक्टर 92 चौक तक का रास्ता और फरीदाबाद फ्लाई ओवर पर दोनो ओर के रास्ते बंद रहेंगे.

पुलिस के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा. पुलिस ने इन रूट्स पर आवश्यकता के अनुसार डायवर्जन का प्लान बनाया है.

  • NSEZ की ओर से एल्डिको चौक से सेक्टर 108 की ओर जाने वाले यातायात को एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा.
  • NSEZ, सेक्टर 83 की ओर से आकर सेक्टर 92 चौक से श्रमिक कुंज की ओर जाने वाले यातायात को एल्डिको चौक से पंचशील अंडरपास की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य को भेजा जायेगा.
  • श्रमिक कुंज सेक्टर 93 चौक से सेक्टर 82 की ओर जाने वाले यातायात को श्रमिक कुंज सेक्टर 93 चौक से गेझा तिराहा की ओर अथवा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य को भेजा जायेगा.
  • हाजीपुर, सेक्टर 105, 108 से एल्डिको चौक होकर सेक्टर 83, NSEZ फेस-2 की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर 105 व सेक्टर 108 चौक से गेझा तिराहा की ओर अथवा नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा.
  • सेक्टर 82, श्रमिक कंज से फरीदाबाद फ्लाई ओवर का प्रयोग कर सेक्टर 132 की ओर जाने वाला यातायात श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर 108 की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य को भेजा जायेगा.
  • सेक्टर 132 की ओर से आकर फरीदाबाद फ्लाई ओवर का प्रयोग कर सेक्टर 82 की ओर जाने वाला फ्लाई ओवर से पूर्व
  • सेक्टर 128 की ओर डायवर्ट कर गन्तव्य को भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें:

Noida Supertech Twin Tower: ट्विन टावर को गिराने के दौरान धूल के बादल बनने की आशंका, पॉल्यूशन बोर्ड ने उठाया ये कदम

Ambedkarnagar: परीक्षा में नकल के दौरान दल बल के साथ पहुंचे डीएम तो मची अफरातफरी, प्रिंसिपल सहित कई पकड़े गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget