एक्सप्लोरर

Ambedkarnagar: परीक्षा में नकल के दौरान दल बल के साथ पहुंचे डीएम तो मची अफरातफरी, प्रिंसिपल सहित कई पकड़े गए

Ambedkarnagar News: डीएम ने एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा. वे खुद भी एसपी के साथ पहुंचे तो वहां अफरा तफरी मच गई. कई कक्षों से लोग निकलकर भागने लगे जिनमें से कुछ लोगों को पकड़ा गया है.

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अम्बेडकरनगर में लॉ की परीक्षा के दौरान भारी मात्रा में नकल सामग्री पकड़ी गई है और साथ ही कई संदिग्ध लोगों को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. परीक्षा के दौरान नकल की सूचना पर डीएम द्वारा दल बल के साथ महाविद्यालय में छापा मारा गया था. डीएम ने प्रिंसिपल सहित पकड़े गए संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है.

डीएम पहुंचे तो मचा हड़कंप
अम्बेडकरनगर के जिला मुख्यालय स्थित बीएनकेबी महाविद्यालय में इस समय लॉ की परीक्षा चल रही है. दो बजे डीएम को सूचना मिली कि महाविद्यालय में लॉ की परीक्षा के दौरान नकल हो रही है. इसके बाद डीएम ने एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा. वे खुद भी एसपी के साथ पहुंचे तो वहां अफरा तफरी मच गई. कई कक्षों से लोग निकलकर भागने लगे जिनमें से कुछ लोगों को पकड़ा गया है. 


Ambedkarnagar: परीक्षा में नकल के दौरान दल बल के साथ पहुंचे डीएम तो मची अफरातफरी, प्रिंसिपल सहित कई पकड़े गए

Etawah News: इटावा में अखिलेश यादव के चचेरे भाई का बड़ा आरोप, कहा- 'विधानसभा और पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हुई हत्या'

प्रिंसिपल सहित 6 लोग पकड़े गए
परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की सिटिंग प्लान बनाने में भी गड़बड़ी मिली है जिसे देखकर पता चला कि नकल कराने के लिए सिटिंग प्लान बनाया गया था. डीएम ने प्रिंसिपल सहित पकड़े गए सभी 6 संदिग्ध लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया है. इसकी सारी जानकारी परीक्षा आयोजित करने वाली अवध यूनिवर्सिटी को दे दी गई है. छापे के दौरान बड़ी संख्या में नकल सामग्री पकड़ी गई है जिसमें 50 से 60 गाइड भी हैं.

जिलाधिकारी ने क्या बताया
अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि लगभग दो बजे मुझे शिकायत मिली कि बीएनकेबी कॉलेज में नकल करवाई जा रही है. सूचना मिलने पर तत्काल एसडीएम अकबरपुर और सीओ सिटी को भेजा और मैं भी यहां पर पहुंच गया. यहां पर सिटिंग अरेन्जमेंट भी इस तरह से कराया गया है जिससे लग रहा है कि नकल कराने के लिए कराया गया है. छापे के दौरान कुछ कक्ष निरीक्षक मौके से भाग गए. कुछ लोगों को पकड़ा गया है. प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है. मौके से भारी मात्रा में गाइड और नकल करने की सामग्री बरामद की गई है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई है की जा रही है.

Punjab New PCC Chief: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रताप सिंह बाजवा को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget