एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Sultanpur Court: एमपी-एमएलए कोर्ट से CM केजरीवाल को एक मामले में मिली जमानत, दूसरी अर्जी हुई खारिज

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुल्तानपुर (Sultanpur) कोर्ट से एक मुकदमे में जमानत मिल गई है. जबकि, दूसरे मुकदमे में कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है. 

Delhi CM Arvind Kejriwal Sultanpur Court: सुल्तानपुर (Sultanpur) पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आज एक मुकदमे में जमानत (Bail) मिल गई जबकि दूसरे मुकदमे में केस वापसी के लिए डिस्चार्ज अर्जी लगाई गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. फिलहाल, इन दोनों मामलों में अब 3 नवंबर की तारीख नियत हुई है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एमपी-एमएलए कोर्ट से निकलने के बाद गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए.

दर्ज हुए थे अलग-अलग मुकदमे
दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में तत्कालीन आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के समर्थन में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान बिना अनुमति के चुनावी कार्यक्रम करने के लिए कुमार विश्वास समेत 6 लोगों पर आदर्श आचार सहिंता के उलंघन समेत कई धाराओं में अरविंद केजरीवाल पर अमेठी जिले के गौरीगंज थाना के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था. 2014 में ही मुसाफिरखाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद में एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने मंच से कांग्रेस को वोट देने को देशद्रोह के बराबर बताया था, इसी के मद्देनजर अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे.

UP Election: महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- धोखे के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP

कोर्ट ने खारिज की अर्जी 
इसी मामले के आज अरविंद केजरीवाल सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय पहुंचे थे. जहां एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी. इस दौरान गौरीगंज थाने में दर्ज मुकदमे में उनकी तरफ से केस वापसी की अर्जी डाली गई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. वहीं, मुसाफिरखाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में उन्होंने जमानत अर्जी डाली थी जिसपर उन्हें जमानत मिल गई है. फिलहाल, इन दोनों मामलों की सुनवाई अब आगामी 3 नवंबर को नियत की गई है. 

कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील
अगर बात करें सुरक्षा की तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने से पहले ही कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील किया गया था और एमपी-एमएलए कोर्ट के सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया था. लागभग डेढ़ घंटे तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोर्ट में रहे. जमानत मिलने के बाद वो अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें:

UP Election: महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- धोखे के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget