एक्सप्लोरर

पुलिस ऑफिस में हंगामा करने पर सुभासपा नेता गिरफ्तार, मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नाम पर किया बड़ा दावा

कानपुर देहात की रहने वाली सीमा यादव एक ऐसा नाम जिसने बीहड़ों से लेकर सियासत में भी नाम दर्ज किया जिसके नाम से बीहड़ों में सन्नाटा छा जाता था. जिसके नाम पर पुलिस भी थर-थर कांपती थी.

UP News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पिछले एक बयान ने भले ही उनके कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया हो क्योंकि मंत्री का बयान जोश से भरपूर था. कुछ समय पहले मंत्री राजभर ने कहा था कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. गले में बस सफेद गमछे की जगह पीला गमछा डाल लो और पहुंच जाओ थाने फिर दरोगा की हैसियत नहीं की वो तुमसे पूछ ले कि किसने भेजा है. तुम्हारे गले में पड़े पीले गमछे में दरोगा को ओम प्रकाश राजभर दिखेगा. 

बस मंत्री जी की इस बात पर अमल करते ही कानपुर देहात की रहने वाले पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव को भारी पड़ गया. हाथ में छड़ी, गले में पीला गमछा और हाथों में शिकायती पत्र लेकर पुलिस ऑफिस में दाखिल हुई. पूर्व दस्यु सुंदरी ने जोरदार हंगाम काट दिया जिसके बाद पुलिस ने सीमा यादव को घेर लिया और गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया.

क्या है पूरा मामला
कानपुर देहात की रहने वाली सीमा यादव एक ऐसा नाम जिसने बीहड़ों से लेकर सियासत में भी नाम दर्ज किया जिसके नाम से बीहड़ों में सन्नाटा छा जाता था. जिसके नाम पर पुलिस भी थर-थर कांपती थी. आत्मसमर्पण के बाद वहीं सीमा यादव अब राजनीति में सक्रिय नजर आ रही है. दअरसल, खुद को मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेल देव की नेता बताने वाली पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव अपने पुराने दिनों और उसी रुतबे से अभी भी बाहर नहीं निकल पाई हैं.

नशे में धुत्त सीमा यादव अपने कुछ समर्थकों संग कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचीं, वह किसी की शिकायत का निस्तारण करने पहुंची थीं, खुद को मंत्री ओम प्रकाश राजभर से कम न समझने वाली सीमा यादव ने पहले कप्तान ऑफिस में जोरदार एंट्री ली और फिर वहां मौजूद पुलिस वालों को अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाना शुरू कर दिया. रुतबा कम न हो इसके लिए सीमा ने पुलिस वालों को गालियां भी दी, जिसके बाद कानपुर देहात पुलिस ने कप्तान ऑफिस के बाहर ही पूर्व दाएं सुंदरी को घेर लिए और हिरासत में लेकर थाने भेज दिया.

अखिलेश यादव बोले- 'महाकुंभ कोई शब्द नहीं, लोगों को गुमराह किया कि 144 साल बाद कुंभ हो रहा है'

क्या बोलीं सुभासपा नेता
वहीं सीमा यादव का कहना था कि वो मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उसी बयान से प्रभावित थीं, जब उन्होंने कहा था कि पीला गमछा पहनकर थाने जाओ तो पुलिस तुम्हारी सुनेगी और तुम में ओम प्रकाश राजभर उसे नजर आओगे. लेकिन पूर्व दस्यु सुंदरी को इस बात का इल्म नहीं था कि उनका मंत्री जी की बात मानना उनके लिए मुसीबत साबित हो सकता है. 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ऑफिस में जोरदार हंगामा चलता रहा देखने वालों की भीड़ लगी थी. इस मामले में अकबरपुर क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि महिला नशे में थी, उसने शराब के नशे में सभी पुलिस वालों को गालियां दी. उनसे अभद्रता की जिसके चलते उसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. इससे पहले भी दस्यु सुंदरी कुछ समय पहला ही एक मामले में जेल में बंद थी और अभी रिहा हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही खत्म हुई कार्यवाही
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, सपा विधायक वेल में मौजूद
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget