एक्सप्लोरर

छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर 6 महीने से अनशन पर हैं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र

छह महीने पहले इस क्रमिक अनशन की शुरुआत समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने की थी, लेकिन बाद में इसमें तमाम दूसरे छात्र भी जुड़ते चले गए.

प्रयागराज: कभी देश में सियासत की नर्सरी कहे जाने वाले इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ पर पिछले डेढ़ सालों से पाबंदी लगी हुई है. इस छात्रसंघ को बहाल किये जाने की मांग को लेकर यहां के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों द्वारा किये जा रहे क्रमिक अनशन को अब छह महीने पूरे हो गए हैं. अनशन के छह महीने पूरे होने पर छात्रों ने न सिर्फ फिर से प्रदर्शन और नारेबाजी की है, बल्कि अपने आंदोलन को और धार देने के लिए अब सर्वदलीय संघर्ष समिति के गठन का भी एलान किया है.

इस सर्वदलीय समिति में विपक्षी पार्टियों के छात्र संगठनों के साथ ही देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी भी शामिल होगी. यह संघर्ष समिति 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन से अपने आंदोलन की नये सिरे से शुरुआत करेगी. छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में जब टीचर्स का संगठन हैं, कर्मचारियों का संगठन है तो फिर स्टूडेंट्स का क्यों नहीं हो सकता.

अजय यादव सम्राट ने की थी क्रमिक अनशन की शुरुआत

कोरोना काल में छह महीने पहले इस क्रमिक अनशन की शुरुआत समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने की थी, लेकिन बाद में इसमें तमाम दूसरे छात्र भी जुड़ते चले गए. यूनिवर्सिटी इन दिनों बंद चल रही है, लेकिन इसके बावजूद छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन में रोज़ाना पचासों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. देश में शिक्षा का बड़ा केंद्र बिंदु होने की वजह से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को पहले पूरब का ऑक्सफोर्ड कहा जाता था, तो मजबूत छात्रसंघ की वजह से सियासत की नर्सरी.

ये भी पढ़ें-

MLC चुनाव: अखिलेश यादव का दावा- सपा के डर से बीजेपी ने नहीं उतारा 11वां उम्मीदवार

प्रयागराज: माघ मेले में रखा गया रामलला के मंदिर का मॉडल, झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget