एक्सप्लोरर

UP: सिद्धार्थनगर में कोरोना टीका का 'काकटेल' लगाने वालों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई

यूपी के सिद्धार्थनगर में वैक्सीवेशन के दौरान अलग अलग टीके की खुराक लगाने पर प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई है.

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के दौरान 20 लोगों को पहली खुराक में कोविशील्ड जबकि दूसरी खुराक में कोवैक्सीन (काकटेल) लगाए जाने के मामले में मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी (सीएमओ) ने एएनएम, प्रतिरक्षण (इम्यूनाइजेशन) अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बढ़नी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की है.

जांच के बाद की गई कार्रवाई

प्रशासनिक कार्रवाई जांच कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर की गई है. सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टीकाकरण के दौरान लापरवाही हुई है, जिसके कारण उप केंद्र मुडिला की एएनएम (सहायक नर्स) कलावती को निलंबित करते हुए उन्हें इटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया है, जबकि कोल्ड चेन से कोविशील्ड की 50 खुराक गुम होने के कारण प्रतिरक्षण अधिकारी शांति सिंह से 7500 रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवेष्ट कुमार पटेल को उक्त कृत्य के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनका स्थानांतरण इसी पद पर लोटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए कर दिया गया है जबकि लोटन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर किया गया है.

बड़ी लापरवाही आई थी सामने

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी और जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के दौरान 20 लोगों को पहली खुराक में कोविशील्ड जबकि दूसरी खुराक कोवैक्सीन की लगा दी गयी थी. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए थे.

मामला जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का है जहां औदही कलां समेत दो गांवों में लगभग 20 लोगों को टीके की पहली खुराक कोविशिल्ड की लगाई गयी, लेकिन 14 मई को दूसरी डोज लगाते समय स्वास्थ्यकर्मियों ने भारी लापरवाही बरतते हुए कोवैक्सीन लगा दी.

टीका लगवा चुके राम सूरत को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भयभीत हो गये और जब उन्होंने केन्द्र पर सम्पर्क किया तो इस गलती का खुलासा हुआ था.

सीएमओ ने मानी लापरवाही

इस लापरवाही के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने स्वीकार किया कि लगभग 20 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए काकटेल टीका लगा दिया. उन्होंने बताया, हालांकि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई उनमें किसी में भी अब तक कोई समस्या देखने को नहीं मिली है और वे सभी स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है.

ये भी पढ़ें.

भदोही में पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी दारोगा, नीलामी के बहाने व्यापारी से ऐंठे 20 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget