एक्सप्लोरर

महाबोधि और सीमांचल एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल, RPF ने शुरू की जांच

Prayagraj News: महाबोधि एक्सप्रेस सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव की घटना सामने आई है. पत्थरबाजी की घटना में एक यात्री को चोंट आई है. आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है.

UP News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर-डेटोनेटर और गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश रचने की सनसनीखेज घटनाओं के बाद अब दो पैसेंजर ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इनमें से एक घटना नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के हेडक्वार्टर प्रयागराज की है तो दूसरी धर्म की नगरी मिर्जापुर की. प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है तो मिर्जापुर में नई दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया है. इन दोनों ही मामलों में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि दोनों ही मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.

पहली घटना नई दिल्ली से गया जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन की है. सोमवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे प्रयागराज से चलकर यह ट्रेन जब मिर्जापुर स्टेशन के नजदीक पहुंचने वाले थी, तभी गार्ड की बोगी के ब्रेक पैनल पर एक पत्थर लगा. ट्रेन में मौजूद गार्ड मुश्ताक अहमद ने फौरन इसकी जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम और आरपीएफ को दी. 

मौके पर पहुंचे सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन प्रयागराज के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक मौके पर रेलवे पुलिस की टीम ने पहुंचकर छानबीन की, लेकिन पत्थर के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका. उनके मुताबिक यह जांच का विषय है कि ट्रेन पर पत्थर किसी ने चलाया या फिर ट्रैक के पास का कोई पत्थर छिटककर ब्रेक पैनल से टकराया. उनके मुताबिक इस घटना में ट्रेन में सवार यात्रियों और रेल कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 

दूसरी घटना नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की है. सोमवार की शाम को यह ट्रेन प्रयागराज से जब मिर्जापुर के लिए रवाना हुई तो प्रयागराज में नया यमुना पुल पर करने के बाद इस पर पथराव हुआ. पथराव की इस घटना में स्लीपर क्लास की एस थ्री बोगी में मौजूद एक यात्री को चोट भी आई. सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के मुताबिक पत्थरबाजी की इस घटना को मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है. बरहाल इस मामले में भी आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है. 

कहा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर सामान रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश रचे जाने और पत्थरबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पत्थरबाजी की इन दो  घटनाओं ने ट्रेनों और इनमें सवार मुसाफिरों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं. दो दिन पहले ही कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला था, तो वही प्रयागराज में डीएफसी लाइन पर पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की सबसे बड़ी आबादी, घूमना चाहते हैं तो जान लें ये बातें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget