एक्सप्लोरर

गोरखपुर: हाईवे पर चल रहा था अवैध वसूली का गोरखधंधा, एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

गोरखपुर में एसटीएफ ने अवैध वसूली के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसका नेटवर्क पूर्वांचल में फैला था। जानकारी के मुताबिक आरटीओ की मिलीभगत से चल रहा था ये खेल

गोरखपुर, एबीपी गंगा। ओवरलोड वाहनों से हाइवे पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने दो सरगना समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 15 सालों में इस गिरोह ने भारी वाहनों को पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपए कमाने के साथ सरकार को राजस्‍व का चूना भी लगाया है। एसटीएफ की माने, तो ये गोरखधंधा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से होता रहा है।

एसटीएफ ने गोरखपुर बेलीपार इलाके के होटल मधुबन ढाबा से शुक्रवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक गिरोह का सरगना गोरखपुर के बेलीपार इलाके के डवरपार के मेहरौली गांव का रहने वाला धर्मपाल सिंह और मनीष सिंह उर्फ सिक्‍कू सिंह है। इनके साथ चार साथियों मेहरौली के विवेक सिंह, श्रवण कुमार, राम सजन पासवान और देवरिया जिले के मदनपुर इलाके के मेहन कपरवारघाट के शैलेष मल्‍ल को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने इनके पास से एक रेनाल्‍ट डस्‍टर कार, स्‍कार्पियो, 12 मोबाइल, अवैध वसूली का 28,400 रुपए नकद, 35 डायरी और रजिस्‍टर जिसमें कई जनपदों के आरटीओ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम, बैंक खाते का विवरण, माह-वर्षवार अलग-अलग जनपदों का अलग-अलग वाहनों सूचीवार गाड़ी नंबर सहित मालिकों का विवरण भी मिला है। कई बैंकों की चेकबुक और एटीएम कार्ड भी मिले हैं। वाहनों के आरसी और डीएल की फोटो कॉपी बरामद हुई है।

पूर्वांचल के कई शहरों में भारी वाहनों से अवैध वसूली कर उन्‍हें पास कराने की खबरें मिल रही थीं। इसी आधार पर उत्‍तर प्रदेश शासन ने इसकी जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी थी। इसके साथ ही आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। यूपी एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश और यूपी एसटीएफ के प्रभारी एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने एसटीएफ फील्‍ड इकाई गोरखपुर को जांच सौंपी थी। पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ विनोद कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में टीम निरीक्षक सत्‍य प्रकाश सिंह के नेतृत्‍व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम को मधुबन ढाबे पर अवैध वसूली के हिसाब-किताब की सूचना मिली थी।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपियों ने ये स्‍वीकार किया है कि इनका संगठित गिरोह है, जो पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्‍ती, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ जनपदों में सक्रिय हैं। वे ओवरलोड वाहनों को पास कराने में मदद करते हैं। इसके एवज में ट्रक ड्राइवरों से रुपए वसूलते हैं। इसमें कुछ हिस्‍सा गैंग के सदस्‍यों का होता है। इनका एक साथी आरटीओ विभाग का हिस्‍सा लेकर संबंधित जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों का हिस्‍सा नगद दे देता है। कुछ ट्रक की वसूली का रुपया बैंक खाते में आता है।

ये प्रति वाहनों से 2,500 से 4,500 रुपए वसूलते रहे हैं। इस गैंग ने हर रोज सैकड़ों ट्रकों को पास कराने का ठेका ले रखा था। ओवरलोड वाहनों के मालिक खुद भी मधुबन ढाबा में आकर अवैध वसूली का रुपया पहुंचाया जाता रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget