एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: जनरल बिपिन रावत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कही ये बड़ी बात

Uttarakhand Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री ने कहा कि, ये लोग तुष्टीकरण, वोट बैंक वाला फॉर्मूला आजमा रहे हैं. ये देवभूमि के लिए किस तरह की यूनिवर्सिटी का समर्थन कर रहे हैं, आप देख रहे हैं.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि, कांग्रेस (Congress) पार्टी अपने प्रचार में जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) जी के कट आउट लगाकर, उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है. कुर्सी के लिए कोई इस सीमा तक जा सकता है, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा. उत्तराखंड के लोग कभी भूल नहीं सकते कि सेना को लेकर इन लोगों का रवैया क्या रहा है.

दस साल से राज्य के लोग इन्हें शून्य दे रहे हैं- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ये सत्ता में थे, तब इनको कभी चार धाम की याद नहीं आई. जिन्हें यहां आस्था ही नहीं, उन्हें भी अब चारधाम की याद आ रही है क्योंकि उन्हें ये कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है जबकि बीजेपी के लिए चारधाम और देवभूमि का विकास आस्था, संस्कृति और जनसेवा का विषय है. कांग्रेस पार्टी की एक ही पहचान है, सत्ता आती है तो इनका भ्रष्टाचार बेलगाम हो जाता है और सत्ता जाती है तो पूरी ताकत षड्यंत्रों में लगा देते हैं और बौखला जाते हैं. पिछले दस सालों से लोकसभा में उत्तराखंड के लोग इन्हें शून्य दे रहे हैं. विधानसभा में 5 साल से ये सत्ता से बाहर हैं.

ये किस तरह की यूनिवर्सिटी का समर्थन कर रहे-पीएम
पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के लोग उत्तराखंड के लोगों से भड़के हुए हैं. सत्ता तक पहुंचने के लिए ये देवभूमि की संस्कृति और पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं. ये लोग तुष्टीकरण, वोट बैंक वाला फॉर्मूला आजमा रहे हैं. ये देवभूमि के लिए किस तरह की यूनिवर्सिटी का समर्थन कर रहे हैं, आप देख रहे हैं. बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है. 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव प्रचार अब लगभग अंतिम चरण में चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: जयंत चौधरी नहीं डालेंगे वोट? जेपी नड्डा बोले- यह परिवारवाद की ठसक, जनता हनक से देगी जवाब

UP Election 2022: कासगंज की पटियाली सीट से 11 फरवरी को हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए- यहां का पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget