एक्सप्लोरर

राम मंदिर में निर्माण कार्य संपन्नता की ओर, शिवलिंग की स्थापना 31 मई को, जून में प्राण प्रतिष्ठा

प्रथम तल पर भगवान श्रीराम का भव्य राजप्रासाद पूरी तरह से तैयार हो गया है. सभी दरवाजे लगा दिए गए हैं और राम दरबार की स्थापना पहले ही हो चुकी है.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है. मंदिर के प्रथम तल पर भगवान श्रीराम का भव्य राजप्रासाद पूरी तरह से तैयार हो गया है. सभी दरवाजे लगा दिए गए हैं और राम दरबार की स्थापना पहले ही हो चुकी है. अब मंदिर के पूरक छह मंदिरों और सप्तर्षियों को समर्पित सात मंदिरों में भी दरवाजे लगा दिए गए हैं. केवल शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना बाकी है, जो 31 मई को की जाएगी. इसके बाद 3 से 5 जून के बीच मंदिर परिसर में देवी-देवताओं और राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधि संपन्न होगी.

प्रथम तल पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की प्रतिमाएं पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं. ये सभी मूर्तियां जयपुर से मंगाई गई थीं और उन्हें ढाई फीट ऊंचे सिंहासनों पर सुशोभित किया गया है. पूरक मंदिरों की मूर्तियां पहले ही मंदिर परिसर में आ चुकी थीं.

मुख्य कपाट स्थापित हो चुका

गर्भगृह के मुख्य कपाट को दस दिन पहले ही स्थापित कर दिया गया था, जिसके बाद से अन्य दरवाजों को लगाने का कार्य तेजी से शुरू हुआ. मंदिर निर्माण का जिम्मा संभाल रही कार्यदायी संस्था एलएंडटी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने बताया कि प्रथम तल पर कुल 15 दरवाजे लगाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश का कार्य पूर्ण हो चुका है. भूतल पर 18 और द्वितीय तल पर 14 दरवाजे बनाए गए हैं, जिनमें द्वितीय तल पर अभी कुछ दरवाजे लगने बाकी हैं.

नहीं चढ़ेगी सोने की परत

प्रथम तल के दरवाजों पर सोने की परत नहीं चढ़ाई जाएगी. परियोजना निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस तल के किसी भी कपाट पर सोने की मढ़ाई की योजना नहीं है.

2020 अगस्त से चल रहा निर्माण कार्य

राम मंदिर का निर्माण कार्य 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ था. इसके बाद से मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. मंदिर निर्माण में प्राचीन वास्तुशास्त्र का पालन करते हुए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग हो रहा है. मंदिर के तीन तल होंगे, जिनमें अलग-अलग धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालू

राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. देश-विदेश से लाखों लोग इस मंदिर के दर्शन को आते हैं. जनवरी 2024 में रामलला की पहली मूर्ति की प्रतिष्ठा होने के बाद से अयोध्या में दर्शनार्थियों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया है.

हिंदू आस्था का केंद्र बनेगा

अब प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के साथ अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक अध्याय की ओर बढ़ रही है. रामलला का यह भव्य मंदिर भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक बनकर विश्व भर में हिंदू आस्था का केंद्र बनेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget