एक्सप्लोरर

'धर्म परिवर्तन की कोई जरूरत नहीं', बौद्ध धर्म विवाद पर राजकुमार भाटी की सफाई

समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने हिन्दू धर्म छोड़ने को लेकर जारी विवाद में अपनी सफाई दी है. उन्होंने बीजेपी आईटी सेल पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगया है.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा बौद्ध धर्म ग्रहण करने के दावे पर अब खुद राजकुमार भाटी की सफाई आई है. जिसमें उन्होंने इसे दुष्प्रचार बताते हुए कहा,  "मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है."  उन्होंने इसे बीजेपी आईटी सेल द्वारा किया गया गलत प्रचार बताया.

राजकुमार भाटी के मुताबिक वे बौद्ध धर्म के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे,और वहां सिर्फ उनके कार्यक्रम में सम्मान की दृष्टि से खड़े थे. इसमें धर्म बदलने जैसा कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें: यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी

 हर धर्म में बुलावे पर जाने की बात कही

राजकुमार भाटी ने कहा, "कल 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुआ था.  एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं. मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं. मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं. हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं."

बौद्ध धर्म के प्रति विशेष आकर्षण 

सपा प्रवक्ता ने आगे कहा, "बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है. लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है.  मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है. हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं." 
    
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद. जय भीम. नमो बुद्धाय.

ब्राहमण-विष्णु-महेश को न मानने का लिया था संकल्प 

इससे पहले वायरल वीडियो में राजकुमार भाटी अन्य लोगों के साथ शपथ लेते हुए दिख रहे हैं. जिसमें कह रहे हैं कि मैं ब्राहमण-विष्णु-महेश, राम कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगाम ना ही उनकी पूजा करूंगा. ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सपा से भी सवाल पूछे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को पुलिस ने दबोचा, नेपाल बॉर्डर गया था छोड़ने
श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को पुलिस ने दबोचा, नेपाल बॉर्डर गया था छोड़ने
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget