एक्सप्लोरर

सीतापुर की जेल में बंद SP सांसद आजम खान हुए कोरोना संक्रमित, 12 और कैदी भी पॉजिटिव

सीतापर जेल में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, एसपी ने मांग की है कि उनकी आजम खान की उम्र को देखते हुए उन्हें तुरंत जेल से निकाल अस्पताल भर्ती किया जाए.

सीतापुर: जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान समेत 13 बंदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने शनिवार को बताया कि रैपिड एंटीजन परीक्षण और आरटीपीसीआर दोनों जांच में सांसद खान समेत 13 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत पर उनसभी परीक्षण किया गया, पहले रैपिड एंटीजन और फ‍िर आरटीपीसीआर के लिए नमूने भेजे गये जिनकी शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं. यादव के अनुसार आजम खान का उपचार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है.

आजम खान की हालत स्थिर

जेलर के मुताबिक आजम खान की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं. अन्‍य बंदी भी पृथक-वास में उपचाराधीन हैं. जमीन हथियाने और अन्य आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं.

आजम खान की उम्र देखते हुए तुरंत उन्हें जेल से निकाल भर्ती किया जाए- एसपी

इस बीच समाजवादी पार्टी ने आज़म खान के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग़ करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,“ अत्याचार और दमन की पर्याय बीजेपी सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर सीतापुर जेल में जबरन बंद किए गए सांसद आज़म खान साहब का कोरोना वायरस से संक्रमित होना अत्यंत दुखद!”

सपा ने मांग़ की “आजम साहब की उम्र को देखते हुए सरकार उन्हें तत्काल जेल अस्पताल से बाहर निकाल किसी उच्चस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराए.”

यह भी पढ़ें.

दिल्ली AIIMS से लालू यादव को मिला डिस्चार्ज, बड़ी बेटी मीसा भारती के घर में रहेंगे RJD सुप्रीमो

कोरोना संकट के बीच श्रेयसी सिंह पहुंचीं जमुई सदर अस्पताल, कोविड वार्ड जाकर जाना मरीजों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget