एक्सप्लोरर

जहरीली शराब मामले में अखिलेश यादव के विधायक रमाकांत यादव को हाई कोर्ट से राहत नहीं, दिया यह आदेश

SP MLA Ramakant Yadav: सपा विधायक रमाकांत एक ही अपराध में तीन मुकदमों के ट्रायल का कोर्ट में सामना कर रहे हैं. उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि एक ही अपराध के लिए तीन मुकदमे चलाना सही नहीं है.

Allahabad High Court: आजमगढ़ में साल 2022 का चर्चित जहरीली शराब कांड का मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई. कोर्ट ने फिलहार विधायक को कोई राहत नहीं दी है. रमाकांत यादव के खिलाफ शराब कांड में तीन मुकदमों से जुड़े मामले में सुनवाई हुई थी. सपा विधायक ने एक ही अपराध के लिए तीन मुकदमों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्रवाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. 

सपा विधायक रमाकांत एक ही अपराध में तीन मुकदमों के ट्रायल का कोर्ट में सामना कर रहे है. रमाकांत की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर अहमद ने तर्क दिया कि एक ही अपराध के लिए तीन मुकदमे चलाना सही नहीं है. वहीं राज्य सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने इस तर्क का विरोध करते हुए कहा कि तीनों मामलों में वादी/शिकायतकर्ता, पीड़ित/मृतक अलग-अलग है.

सरकारी के वकील ने कोर्ट में रखा पक्ष
सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि इसमें घटना की कार्रवाई का कारण भी अलग-अलग है. कोर्ट को सरकारी वकील ने बताया कि यह मामला 2022 का है जिसमें पहली एफआईआर विजय सोनकर ने 21 फरवरी 2022 को दूसरी एफआईआर नीरज सिंह ने 22 फरवरी 2022 को और तीसरी एफआईआर राजेंद्र प्रसाद ने 22 फरवरी 2022 को दर्ज कराई थी. तीनों मामलों की जांच में रामाकांत यादव का नाम सामने आया है जिसके चलते तीनों मामलों में अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की गई है.

सरकार की तरफ से अदालत को बताया गया कि तीनों मामलों की सुनवाई चल रही है और यह साक्ष्य के स्तर पर है. कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए दिया चार हफ्ते का समय मांगा. वहीं याचिकाकर्ता रमाकांत यादव को रिजॉइंडर एफिडेविट दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया गया है. मामले में अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस अदालत के समक्ष आवेदन की मात्र लंबितता को निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक के रूप में नहीं माना जाएगा. 

जानें क्या है पूरा मामला
21 फरवरी 2022 में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी. अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में देशी शराब ठेके की जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी, इस मामले में आजमगढ़ के अहरौला और फूलपुर थानों केस दर्ज हुए थे. 

रमाकांत यादव के खिलाफ आजमगढ़ के अहरौला थाने में आईपीसी की धारा 420,467,419,273,468,272,471 और यूपी एक्साइज एक्ट की धारा  60(A) में एफआईआर दर्ज हुई थी. 11 दिसंबर 2024 को जहरीली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी. पुलिस ने रमाकांत यादव के भांजे रंगेश यादव को गैंग लीडर बताया है. अहरौला थाने की पुलिस ने रंगेश यादव सहित 12 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से जहरीली शराब मामले में सपा विधायक रमाकांत यादव की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. हाल ही में फरवरी 2025 को भी एक जमानत अर्जी हाईकोर्ट से भी खारिज हुई है. सपा विधायक 30 जुलाई 2022 से जेल में बंद है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget