एक्सप्लोरर

UP Budget Session: राज्यपाल ने अभिभाषण में किया राम मंदिर का जिक्र, सदस्यों ने थपथपाई मेज

विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा देखने को मिला. राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही सपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. राज्यपाल ने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

लखनऊ. यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो गई है. बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण शुरू होते ही सपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने शानदार काम किया है. अभिभाषण के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में प्रदेशवासियों ने नए साल की शुभकामनाएं दी. इसके बाद उन्होंने सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी.

क्या बोलीं राज्यपाल राज्यपाल ने कहा, "कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है. हमारा देश व प्रदेश भी महामारी की चपेट में आया. किंतु पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यूपी सरकार ने कोरोना संकट काल में दृढ़ इच्छा शक्ति, परिपक्वता, संवेदनशीलता के साथ कोरोना संक्रमण को प्रभावित होने से सफलता हासिल की है जिसकी सराहना पीएम मोदी व WHO भी कर चुका है." उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में 125 लैब और निजी क्षेत्र में 104 लैब क्रियाशील हैं. कोविड जांच की क्षमता को शून्य से 2 लाख प्रतिदिन पहुंचाने, कोरोना मरीजों के लिए डेढ़ लाख से अधिक बेड और हर जिले में आईसीयू की स्थापना, हेल्थ सेक्टर को सुदृढ़ बनाने और कोरोना प्रबंध में सरकार ने जो काम किया है उसकी राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है.

"राम मंदिर शिलान्यास के लिए न्यायपालिका और प्रधानमंत्री का आभार" सरकार ने कोरोना काल मे प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा और साधु-संतों की उपस्थिति में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ संपन्न किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की. मैं प्रधानमंत्री और देश की न्यायपालिका की आभारी हूं. मुझे खुशी हो रही है कि इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या की झांकी को पहला स्थान मिला है. अयोध्या में तीन दिवसीय और वाराणसी में देव दिपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्वस का आयोजन भी सफलता पूर्वक किया गया है.

"ईज ऑफ डूइंग में यूपी का दूसरा स्थान" सरकार प्रदेश की नई औद्योगिक निवेश और रोजगार की नीति के अंतर्गत स्टार्ट अप, युवा उद्यम का नवाचार और मेक इन यूपी को बढ़ावा दे रही है. निवेश को आकर्षित करने की प्रतिबद्धता, कानून व्यवस्था में लगातार सुधार तथा कई सुविधाएं प्रदान किए जाने के बाद यूपी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है.

"कई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जारी" प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण यूपीडा के माध्यम से कराया जा रहा है जिसकी लंबाई लगभग 340 किमी है. इस एक्सप्रेस वे पर आपात स्थिति में वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चल रहा है. इसके अलावा गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंकेज एक्सप्रेस वे का निर्माण सफलता पूर्वक चल रहा है. मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है. प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने किए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. जेवर में विश्व स्तरीय एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है. कुशीनगर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानो के लिए लगभग तैयार हो चुका है.

ये भी पढ़ें:

बजट सत्र: सपा नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश, बोले- 'ठोको' बीजेपी सरकार आंदोलन से डरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget