एक्सप्लोरर

बलिया: सपा नेता राम गोविंद चौधरी का बड़ा हमला, कहा- देश की आत्‍मा को कुचलना चाहते हैं मोदी और योगी

समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में खुल के उतर चुकी है. वहीं पार्टी ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बड़ा वार किया है.

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने नये कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को आर-पार की लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस के बल पर देश को कॉरपोरेट में बदल कर देश की आत्मा को कुचलना चाहते हैं.

सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने जिले के बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के सैदपुरा ग्राम में आयोजित 'किसान घेरा चौपाल' को संबोधित करते हुए किसान संगठनों से अनुरोध किया, ‘‘31 दिसम्बर तक विवादास्पद तीनों कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल नहीं देने की स्थिति पर किसान संगठन 'मानेंगे नहीं पर मारेंगे नहीं' के नारे के साथ आर पार की लड़ाई लड़ें .' उन्होंने कहा, 'मोदी के इरादे को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देना है. देश की आत्मा की रक्षा के लिए हम बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें.'

उन्होंने दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को सलाम करते हुए कहा कि 'किसान कॉरपोरेट की जंजीरों को तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसमें देश का हर किसान उनके साथ है और 29 दिसंबर के प्रस्‍ताव पर नजर गड़ाए है.'

बन सकता है ऐतिहासिक दिन

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के पास अवसर है और वह चाहे तो इस अवसर पर तीनों क़ानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल देकर मंगलवार को ऐतिहासिक दिन बना सकती है.

उन्होंने कहा, 'कॉरपोरेट के मोह में भारत सरकार अगर क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान नहीं करती है तो किसान संगठन 31 दिसम्बर से राष्ट्रीय स्तर पर आर पार की लड़ाई की घोषणा करें और इस आर पार की लड़ाई में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर किसानों के साथ रहेगी.'

ये भी पढ़ें.

AIMIM ने यूपी की सियासत में दी दस्तक, 2022 चुनाव के लिये किया उम्मीदवार का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget