एक्सप्लोरर

शहादत दिवस पर फूलन देवी के गांव पहुंचे सपा नेता, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिवार से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी के नेता विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि गुड़ा खास फूलन देवी की जनस्थली है. इसलिए शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है. 

Phoolan Devi Martyrdom Day: फूलन देवी के शहादत दिवस के मौके पर जालौन के कालपी तहसील के शेखपुर गुड़ा गांव में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फूलन देवी की मां से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और वहां पर लोगों से बातचीत कर समस्याओं को दूर करने की बात कही. 

दिल्ली में की गई थी हत्या
बता दें कि, आज से 20 साल पहले जेल से रिहा होने के बाद सांसद बनी फूलन देवी की दिल्ली स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फरवरी-मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए देश की विभिन्न पार्टियां निषाद समाज को लेकर अपने राजनीतिक समीकरण फिट करने में लगी हुई हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव और राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कालपी के गांव शेखपुर गुड़ा में पहुंचकर फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शॉल ओढ़ाकर उनकी मां और बहन का सम्मान किया. 

समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि गुड़ा खास फूलन देवी की जनस्थली है. इसीलिए शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और उनके परिवार से मुलाकात करने आए हैं. समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही यहां की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा. शहादत दिवस पर सरकार से मांग है कि जहां पर फूलन देवी शहीद हुई थी उस अशोका रोड को स्मारक घोषित किया जाए. फूलन के परिवार की समाजवादी पार्टी ने हमेशा सहायता की है.

फूलन देवी पर बन चुकी है फिल्म
बता दें कि, 1994 में फूलन देवी के जीवन पर शेखर कपूर ने 'बैंडिट क्वीन' नाम से फिल्म भी बनाई जिसे खूब लोकप्रियता मिली. फिल्म अपने कुछ दृश्यों और फूलन देवी की भाषा को लेकर काफी विवादों में भी रही. 2011 में प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रकाशित अपने अंक में फूलन देवी को इतिहास की 16 सबसे विद्रोही महिलाओं की सूची में चौथे नंबर पर रखा था. 

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: मनकामेश्वर मंदिर की अनोखी पहल, सावन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद में मिलेंगे पौधे

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
Uttarakhand News: प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget