एक्सप्लोरर

अखिलेश का निशाना, कहा- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी लोकतंत्र का गला घोंटने की तैयारी में बीजेपी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की धांधली की शुरुआत नामांकन प्रक्रिया से ही शुरू हो गई है.

लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी के मुकाबले सपा के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे, लेकिन बीजेपी ने धन-बल, छल-बल, जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा लिए. अब बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी यही कहानी दोहराना चाहती है. 

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि अब ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र पंचायत सदस्यों और समर्थकों की सूची मांग रहे हैं. यह लोकतंत्र का गला घोंटने की दूसरी कवायद है, क्योंकि बीजेपी जानती है कि अपने बूते कोई चुनाव जीतना अब उसके बस में नहीं है. छल, कपट, आतंक और झूठे मुकदमों में फंसाने की तरकीबें ही उसे आती हैं.

नामांकन प्रक्रिया से शुरू हुई धांधली
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की धांधली की शुरुआत नामांकन प्रक्रिया से ही शुरू हो गई है. देवरिया में सपा के प्रत्याशी को नामांकन पत्र लेने के लिए परिचय पत्र देने में आनाकानी की गई. धरने पर बैठे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण को पुलिस ने जबरन उठाया. कन्नौज के छिबरामऊ में सपा के प्रत्याशी के हाथ से नामांकन पत्र छीना गया. बीजेपी कार्यालय में डीएम और एसएसपी जाकर बैठ गए. बलरामपुर में भी नामांकन पत्र नहीं खरीदने दिया जा रहा है. बस्ती के सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाना निंदनीय है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त को ब्लाक प्रमुखों के चुनाव निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता के साथ कराने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करके ही संतोष नहीं करना चाहिए, बल्कि यह देखना भी चाहिए कि उन निर्देशों का पालन हो. राजभवन की भूमिका संवैधानिक दायित्व के निर्वहन के बजाय मूकदर्शक बने रहने की है.

ये भी पढ़ें:

UP Block Pramukh Chunav 2021: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज, 10 तारीख को मतदान

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में किया गया यूपी के जातिगत समीकरण साधने का प्रयास, ओबीसी और दलितों को दी गई प्रमुखता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget