एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रामगोपाल यादव, हथियारों का भी है शौक

रामगोपाल यादव ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे के मुताबिक वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

लखनऊ. राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज दूसरा दिन है. बुधवार को सपा के उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया. विधानसभा के टंडन हॉल में रामगोपाल यादव के नामांकन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत कई विधायक भी मौजूद रहे. रामगोपाल यादव ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे के मुताबिक वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. बतादें कि राज्यसभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है. पार्टी के 10 विधायक रामगोपाल यादव के प्रस्तावक बने हैं.

12 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं रामगोपाल चुनाव आयोग में रामगोपाल यादव ने जो हलफनामा दायर किया है उसके मुताबिक उनके पास 12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. वहीं, नगदी के तौर पर उनके पास 13,0910 रुपये हैं. वहीं, 5 बैंक खातों में तकरीबन 73 लाख रुपये हैं. रामगोपाल यादव ने कंपनियों को 47 लाख 90 हजार का लोन भी दे रखा है. उन्होंने अपने बेटे अक्षय यादव को भी 26 लाख 50 हजार का लोन दिया है.

इसके अलावा रामगोपाल यादव के पास हैं 2 गाड़ियां हैं. उनमें से एक मारुति की सियाज है जबकि दूसरी इनोवा कार. वो 610 ग्राम सोने के भी मालिक हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये है.

रामगोपाल यादव हथियारों का शौक भी रखते हैं. उनके पास .30 बोर की कारबाइन, .32 बोर की रिवॉल्वर और .22 बोर की राइफल भी है.

10 सीटों पर 9 नवंबर को है चुनाव उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव होना है. इन सीटों पर राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होगा. इन 10 सीटों में से वर्तमान में सपा के पास 4 सीटें हैं, लेकिन विधानसभा में बदली स्थिति और संख्या बल के लिहाज से सपा का केवल कोई एक सदस्य इस बार राज्यसभा जा पाएगा. ऐसे में पार्टी ने रामगोपाल यादव को पांचवीं बार राज्यसभा भेजने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:

देशी ही नहीं विदेशियों को भी लुभा रहा यूपी, देश में फेवरेट डेस्टिनेशन में मिला पहला स्थान

मुख्यमंत्री योगी की चुनावी रैलियों का दूसरा दिन, आज बिहार में 3 जगह करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget