एक्सप्लोरर

SP Candidate List: सपा ने छह और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जियाउर्रहमान बर्क को दिया टिकट

SP Candidate list 2024: सपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांचवी लिस्ट जारी की है. इसमें गौतम बुद्ध नगर सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार को बदल दिया है.

SP Candidate List in UP: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने छह और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. संभल से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को टिकट दिया. जियाउर्रहमान बर्क कुंदरकी सीट से विधायक हैं. वो सपा के दिवंगत सांसद  शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं. 

गौतमबुद्ध नगर सीट पर बदला कैंडिडेट

इस लिस्ट में गौर करने वाली ये है कि पार्टी ने अपना गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पहले डॉक्टर महेंद्र नागर को उम्मीदवार बनाया गया था था अब राहुल अवाना को टिकट दिया गया है.

बीजेपी ने दस सालों में धोखा दिया- अखिलेश यादव

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी की सभी 80 सीटों पर देश की चार सौ सीटों पर बीजेपी को हराएगा. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो रही है. इंडिया गठबंधन बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी और पूरे देश में चार सौ सीटों पर हराएगा. बीजेपी ने दस वर्षों की सरकार में सभी वर्गों को धोखा दिया है."

'बीजेपी प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती'

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को मीडिया को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी. नौजवानों से झूठे वादे करती रही. बीजेपी प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है. जानबूझकर पेपर लीक कराती है. उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है. प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी धांधली हुई. परिवार की गाढ़ी कमाई लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले छात्रों के जीवन के साथ बीजेपी ने खिलवाड़ किया.

'जनता मतदान की तारीखों का इंतजार कर रही'

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार झूठ और झूठे दावों पर चल रही है. जनता मतदान की तारीखों का इंतजार कर रही है. जनता बीजेपी को माफ नहीं करेगी. इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पूरी तरह से सफाया होगा.    

BSP Candidate List: मथुरा लोकसभा सीट से BSP का प्रत्याशी फाइनल, इन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget