एक्सप्लोरर

काम नहीं आया शिखर धवन का अर्धशतक, भारत ए की हार, दक्षिण अफ्रीका ए को मिली पहली जीत

शिखर धवन की 43 गेंद में 52 रन की पारी के बावजूद भारत ए को वर्षा से प्रभावित चौथे अनौपचारिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा।

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। फार्म में लौटे शिखर धवन की 43 गेंद में 52 रन की पारी के बावजूद भारत ए को वर्षा से प्रभावित चौथे अनौपचारिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से मार्को जेनसन (25 रन पर तीन विकेट), एनरिच नोर्तजे (36 रन पर तीन विकेट) और लूथो सिपामला (55 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ए का मध्यक्रम ध्वस्त हो गया और मेहमान टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

बुधवार को बारिश के कारण मैच रिजर्व डे में खिंचा और गुरुवार को भी बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ। श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुके भारत ए को लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए 17.2 ओवर में 137 रन की दरकार थी।

मैच का एक सकारात्मक पक्ष धवन का 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले फार्म में लौटना रहा। बायें हाथ का यह बल्लेबाज वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवरों के मैचों में 36, 2, 3, 23 और एक रन की पारियां ही खेल पाया था।

कप्तान श्रेयस अय्यर (26) और मुंबई टीम के उनके साथी शिवम दुबे (31) जब क्रीज पर थे तो भारत ए लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में दिख रहा था लेकिन नोर्तजे ने तीन गेंद के भीतर दोनों को आउट किया जिससे मेजबान टीम राह से भटक गई और नौ विकेट पर 188 रन ही बना सकी। तीन छक्के जड़ने वाले दुबे का कैच स्थनापन्न खिलाड़ी खाया जोंडो ने लपका। एक गेंद बाद कप्तान अय्यर भी डीप में कैच दे बैठे।

सिपामला की गेंद पर विकेटकीपर सिनेथेम्बा केशिले ने संजू सैमसन (01) को शानदार कैच लपका। नितीश राणा (01) और एमएस वाशिंगटन सुंदर (07) भी बड़े शाट खेलने की कोशिश में पवेलियन लौटे। राहुल चाहर (12 गेंद में 17 रन) एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत को लक्ष्य के करीब ले गए लेकिन जीत नहीं दिला सके।

बुधवार को बारिश के कारण मैच रिजर्व दिन में खिंचा और भारत ए की टीम 7.4 ओवर में एक विकेट पर 56 रन से आगे खेलने उतरी। धवन और प्रशांत चोपड़ा (26) ने भारत ए के लिए दिन की अच्छी शुरुआत की। धवन ने अर्धशतक जड़ा। यह सलामी बल्लेबाज 15वें ओवर में 110 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा। अय्यर और दुबे ने इसके बाद स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन इनके आउट होने के बाद भारतीय टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

दक्षिण अफ्रीका ए ने कल जब 25 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाए थे जब बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर भारत ए को 25 ओवर में 193 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम अब भी श्रृंखला में 3-1 से आगे है। श्रृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

वीडियोज

Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget