एक्सप्लोरर

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई के SRCC अस्पताल में होगा झांसी के लकी का इलाज

झांसी बस स्टैंड के पास रहने वाला लकी काफी दिनों से दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहा था. अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बच्चे का इलाज करवाएंगे. मुंबई में इलाज और दवाइयों की सारी व्यवस्था सोनू सूद की तरफ से ही की जाएगी.

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दरिया दिल अभिनेता सोनू सूद की जय जयकार हो रही है. शहर में रहने वाले मजदूर के 9 वर्षीय बेटे लकी का इलाज अब मुंबई में होगा. लकी के दिल में छेद है. इलाज का पूरा खर्च बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद वहन करेंगे. एक एनजीओ की तरफ से गरीब परिवार के बारे में जानकारी होने के बाद सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

पूरी व्यवस्था करेंगे सोनू सूद एक्टर सोनू सूद ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है. SRCC अस्पताल में बात हो गई है. बच्चे को ला सकते हो सर्जरी हो जाएगी. परिवार सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गया. परिवार के रुकने, इलाज और दवाइयों की सारी व्यवस्था सोनू सूद की तरफ से ही की जाएगी.

ठीक नहीं हो रहा था बच्चा झांसी बस स्टैंड के पास रहने वाला लकी काफी दिनों से दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहा था. घरवाले कई समाजसेवियों से चंदा लेकर उसका इलाज करा रहे थे. लेकिन, वो ठीक नहीं हो रहा था. झांसी रेंज में तैनात एक पुलिसकर्मी जितेंद्र यादव की एनजीओ ने लकी के पिता धर्मेंद्र को सोनू सूद के बारे में बताया. जिसके बाद बात आगे बढ़ सकी.

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई के SRCC अस्पताल में होगा झांसी के लकी का इलाज

सोनू सूद के स्टाफ ने किया फोन इसके बाद सोनू सूद ने पहले ट्वीट में बताया कि वो दवाई भेज देंगे हो सकता है सर्जरी कराने की जरूरत न पड़े. अगले ही ट्वीट में सोनू सूद ने बताया उनकी SRCC हॉस्पिटल मुंबई में बातचीत हो गई है और सर्जरी हो जाएगी. बच्चा ठीक हो जाएगा. सोनू सूद के स्टाफ का धर्मेंद्र के पास फोन भी आया.

अभिनेता सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुंबई के SRCC अस्पताल में होगा झांसी के लकी का इलाज

मुंबई के लिए हुए रवाना सोनू सूद के स्टाफ की तरफ से कहा गया कि वो 3 फरवरी तक आ जाएं और उनके रुकने खाने-पीने की और इलाज की सारी सुविधाएं दी जाएंगी. इलाज में 5 से 10 लाख का जो भी खर्च होगा उसका इंतजाम हो जाएगा. ट्रेन में आरक्षण नहीं होने के कारण धर्मेंद्र अपने बेटे लकी के साथ बस के जरिए इंदौर जा रहा हैं. इंदौर से वो दूसरी बस पकड़कर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे. लकी के पिता धर्मेंद्र मजदूरी करके अजीवका चलाते हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: विधानसभा के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधान व लेखपाल पर लगाए संगीन आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बजट की तारीफ, कहा- 'आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget