एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सोनभद्र के इन 11 गांवों में आखिरी बार मतदान करेंगे वोटर्स, जानें- क्या है वजह?

UP Elections: उत्तर प्रदेश में इस बार 11 गांवों के वोटर अपने गांव में आखिरी बार मतदान करेंगे.  इन गांव के लोग लोकसभा चुनाव को लेकर बिल्कुल खामोश हैं.

UP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 200 किलोमीटर दूर झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे सोनभद्र जिले के 11 गांव के लिए यह विधानसभा का आखरी चुनाव होगा.  इन गांव के लोग लोकसभा चुनाव को लेकर बिल्कुल खामोश हैं. उनका आरोप है कि उनके संघर्ष में किसी पार्टी के नेताओं ने उनकी मदद नहीं की. 

उत्तर प्रदेश में इस बार 11 गांवों के वोटर अपने गांव में आखिरी बार मतदान करेंगे. क्योकि अगले चुनावों तक उनका गांव ही नहीं बचेगा. ये सारे गांव सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा के अंतर्गत आते हैं, जो कनहर सिंचाई परियोजना की वजह से डूब क्षेत्र में आ जाएंगे. इन गांवों के लोगों को अब अपने विस्थापित होने का इंतजार कर रहे है. दरअसल, इस साल के अंत तक बांध का निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने का समय निहित हुआ है. इन 11 गांव के लोगों ने मन बना लिया है कि वह अपने गांव में अपना आखिरी वोट डालेंगे.

क्या चाहते हैं गांव के लोग?

यूपी के दुद्धी विधान सभा (सुरक्षित) 403 विधानसभा क्षेत्र के इन 11 गावों में कुल 25,000 वोटर हैं और आबादी करीब 50,000 के लगभग है. करीब 2,500 परिवार विस्थापित होंगे. गांव वाले दोगुना मुआवजा और हर विस्थापित होने वाले परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार, पीएम आवास योजना के तहत घर और वैकल्पिक खेती लायक जमीन चाहते हैं. जहां तक कनहर बांध परियोजना का सवाल है तो इसके चालू होने से यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई हिस्सों को लाभ मिलने की उम्मीद है. जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी तो इसपर 27.75 करोड़ रुपये के लागत का अनुमान था, जो अब बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि, इसके चलते 35,000 हेक्टेयर में सिंचाई का पानी पहुंचेगा और 108 गांवों का फायदा होगा. लेकिन, इसकी वजह से करीब 2,500 परिवारों को विस्थापित होना होगा. 

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की नीति और क्षेत्र के विकास के लिए यहां पर कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इसके वजह से हमें भी स्थापित होना पड़ेगा. हमारे बाप दादा यहां पर रह के चले आ रहे हैं. उनके द्वारा बनाए गए के मकान इन सब चीजों को छोड़कर हटना अच्छा नहीं लग रहा है. इसके साथ ही जो सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है उस मुहावरे से भी हम संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि इससे हम खेत जमीन वह मकान नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में केवल प्रधानमंत्री आवास और घर बनाने के लिए प्लाट के साथ मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे हम संतुष्ट नहीं हैं. 

कनहर बांध से भले ही 11 गांव डूब जाएंगे लेकिन इस बांध के बनने से दुध्दी और रावटसगंज तहसील के 200 से अधिक गांव के 27 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. सात मार्च को ये लोग आखरी बार अपने पुश्तैनी घरों से मतदान करने के लिए निकलेगे. इस बहुप्रतिक्षीत बांध का कार्य पूर्ण होते ही उत्तर प्रदेश के नक्शे से यह गांव मिट जायेगा इन का ले रहने वाले अपने नये गांव की पहचान के साथ अगले चुनाव मे मतदान कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगरा दौरा आज, 40 सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को देंगे जीत का मंत्र

Gold-Silver Price Today: आज सोना खरीदना हुआ महंगा, जानिए दिल्ली और यूपी में आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget