एक्सप्लोरर

हत्या या हादसा, लखनऊ पुलिस के लिये पहेली बनी पूर्व कोस्ट गॉर्ड स्नेहा की मौत

दूसरी से आठवीं मंजिल पर कैसी पहुंचीं स्नेहा। पूर्व कोस्ट गॉर्ड स्नोहा कात्यार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत लखनऊ पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बन गई है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूबे की राजधानी में हत्या, लूट-डकैती जैसी वारदात लगातार बढ़ रही हैं, पुलिस भी लगातार इन मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसी बीच लखनऊ पुलिस के लिये एक और चुनौती सामने आ खड़ी हुई है। शहर में नवविवाहिता भारतीय सेना की पूर्व कोस्ट गार्ड युवती की संदिग्ध मौत पुलिस के लिए हत्या, आत्महत्या या हादसे की पहली बनकर रह गई है।

रविवार को राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के सुशांत गोल्फ सिटी में युवती की अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिली कि सुशांत गोल्फ सिटी की लेवाना सेलिब्रिटी गार्डन के फ्लैट नंबर 201 में रहने वाली स्नेहा कत्यार्थ की गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना में कोस्ट गार्ड रही स्नेहा सत्यार्थ की दो महीने पहले ही स्पाइसजेट एयरलाइंस में पायलट अरविंद सिंह से शादी हुई थी।

हत्या या हादसा, लखनऊ पुलिस के लिये पहेली बनी पूर्व कोस्ट गॉर्ड स्नेहा की मौत

स्नेहा ने शादी के बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। शादी के बाद जेठ अजय सिंह के परिवार के साथ स्नेहा इस 8 मंजिला अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में रह रही थी। जेठानी सुप्रिया की माने तो सुबह 8:00 बजे के आसपास चाय पीने के बाद अचानक स्नेहा फ्लैट से निकल गई और फिर थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि स्नेहा अपार्टमेंट के पीछे गिरी पड़ी है।

आठ मंजिला लेवाना सेलिब्रिटी गार्डन के फ्लैट से स्नेहा की मौत की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी लखनऊ, क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक की टीमें भी पहुंच गई। फ्लैट में लगे सीसीटीवी में स्नेहा बताए वक्त में अकेले निकलती भी नजर आई। लेकिन दूसरी मंजिल पर रहने वाली स्नेहा अचानक आठवीं मंजिल पर कैसे पहुंची और किस परिस्थिति में वह गिरी? स्नेहा की मौत आत्महत्या, हत्या या फिर कोई हादसा? लखनऊ पुलिस तफ्तीश करने में जुट गई है। स्नेहा के साथ दुराचार की आशंका के मद्देनजर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget