एक्सप्लोरर

आखिर स्मृति ईरानी ने क्यों कहा, ''राहुल गांधी हत्या के दोषी हैं'' पढ़ें पूरी खबर

स्मृति ईरानी अमेठी में डेरा डाले हुये हैं। ईरानी ने एक नया आरोप लगाते हुए कहा कि अमेठी में एक व्यक्ति की मौत इसलिए हो गई कि उस शख्स के पास आयुष्मान योजना का कार्ड था।

अमेठी, एबीपी गंगा। पांचवें चरण के दौर का मतदान अमेठी में चल रहा है। इस सीट पर चुनावी जंग बेहद दिलचस्प है। भाजपा की स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी में डेरा डाले हुये हैं। ईरानी ने एक नया आरोप लगाते हुए कहा कि अमेठी में एक व्यक्ति की मौत इसलिए हो गई कि उस शख्स के पास आयुष्मान योजना का कार्ड था।

यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उस व्यक्ति की मौत के जिम्मेदार राहुल हैं। बेहद तल्ख अंदाज में स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उस अस्पताल के ट्रस्टी हैं, जहां पर वह व्यक्ति इलाज के लिए गया था। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर पर भी दी।

ईरानी ने जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि अमेठी में एक दर्दनाक और घिनौना सच सामने आया है। उन्होंने बताया कि उस शख्स ने अस्पताल वालों से कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है, लेकिन मेरे पास आयुष्मान योजना का कार्ड है, जिसके चलते मुझे मुफ्त इलाज मिल सकता है। उस अस्पताल ने कहा कि ये राहुल गांधी का अस्पताल है, यहां आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज नहीं होगा। वह व्यक्ति मर गया। मैं चाहती हूं कि लोग जाने कि ये परिवार इतना घिनौना है कि अपनी राजनीति के लिए एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार सकता है। मैं कहती हूं कि राहुल गांधी इस व्यक्ति की मौक के जिम्मेदार हैं।

स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मृतक के परिवारवालों का वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में परिजन पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget