एक्सप्लोरर

Dehradun News: स्मार्ट सिटी के अधूरे कामों ने देहरादून को बना दिया ‘डर्टी सिटी’, स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

Smart City Project के लिए सरकार ने लोगों को बड़े बड़े सपने तो दिखा दिये, लेकिन इन प्रोजेक्ट की धीमी गति आफत बनती जा रही है. सड़कों की हालत खराब है, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं.

देहरादून: देहरादून (Dehradun) में भले ही स्मार्ट सिटी (Smart City) का काम चल रहा हो लेकिन शहर स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि अभी डर्टी सिटी नजर आ रहा है. हर जगह सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे आये रोज कई हादसे भी हुए हैं. स्मार्ट सिटी के अधूरे कामों से लोगों में भी खासा नाराजगी है. ढाई साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी के काम धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. स्मार्ट सिटी की ज्यादातर योजनाओं का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. सड़कों पर गड्ढों की वजह से हादसे (incidents) भी हो रहे हैं. पलटन बाजार में स्कूटी सवार के साथ हादसा हुआ, जिसमें संबंधित कांट्रेक्टर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

धीमी गति से चल रहा है स्मार्ट सिटी का काम 

एक तो पहले ही स्मार्ट सिटी के काम धीमी गति से चल रहे थे. वहीं बरसात के सीजन के कारण स्मार्ट सिटी के काम और भी ज्यादा प्रभावित हुए हैं. उधर स्मार्ट सिटी के सीईओ का कहना है कि, स्मार्ट सिटी के अभी 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुके हैं और 2023 तक सभी काम पूरे किये जाने हैं. स्मार्ट सिटी के सीईओ ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि कामों के चलते लोगों को दिक्कत ना हों. किसी भी तरह की लोगों की परेशानी को गंभीरता से लिया जाता है. आर. राजेश कुमार ने कहा कि, जो भी शिकायतें हैं, उन पर गम्भीरता से एक्शन लिया जा रहा है. पलटन बाजार में हादसे पर एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, एक और लापरवाही पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिये गये हैं. 

लोगों में नाराजगी

भले ही अधिकारियों का दावा है कि, स्मार्ट सिटी का काम समय से पूरा किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है लेकिन, लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. देहरादून के स्थानीय निवासियों में स्मार्ट सिटी की कछुआ गति को लेकर रोष है. 

स्मार्ट सिटी का काम जबसे शुरू हुआ, तब से अब तक पांच सीईओ बदल चुके हैं. देहरादून की सड़कों की हालत बताती है कि किस कदर अभी भी आधे-अधूरे कामों से जनता परेशान है. हालांकि देखना ये है कि जून 2023 तक स्मार्ट सिटी के काम को पूरा करने के लक्ष्य के बाद शहर कितना स्मार्ट नजर आता है. 

ये भी पढ़ें.

राकेश टिकैत बोले- 'अल्लाह-हु-अकबर' बयान को किया जा रहा ट्रोल, मेरा फोन नंबर किया गया सार्वजनिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget