एक्सप्लोरर

Sitapur: रेप मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, पुलिस ने तेज की तलाश

Congress MP Rakesh Rathore: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दो बार पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन वो दोनों बार हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है.

Congress MP Rakesh Rathore: रेप मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. सीजेएम कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. इससे पहले वो दूसरी बार बुलावा नोटिस भेजे जाने के बाद बावजूद भी कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश और तेज कर दी है.

कांग्रेस सांसद को रेप के मामले में 24 जनवरी को दूसरा नोटिस भेजा गया था जिसमें उन्हें 27 जनवरी को सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर अपना बयान दर्ज करवाना था. बावजूद इसके वो सोमवार को हाजिर नहीं हुए, बताया जा रहा है कि सांसद की जगह उनका भतीजा कोतवाली पहुंचा था, लेकिन, पुलिस ने सांसद का ही बयान दर्ज करने को कहा. जिसके बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट से गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी करा लिया.

रेप मामले में पुलिस को सांसद की तलाश
राकेश राठौर के खिलाफ 17 जनवरी को रेप मामले में मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दी थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया. पुलिस इस मामले में दो बार सांसद को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर चुकी है लेकिन सांसद हाजिर नहीं हुए. इस बारे में जानकारी देते हुए नगर कोतवाल अनूप शुक्ल न कहा कि सांसद दो बार नोटिस जारी करने के बाद भी हाजिर नहीं हुए हैं. पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. 

खबरों के मुताबिक राकेश राठौर की और से फिर से अग्रिम जमानत व अरेस्ट स्टे की कोशिशें की जा रही है. सोमवार को भी उनके वकीलों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत दिलाने की कोशिश की गई लेकिन, उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है. गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाती है या वो अदालत में हाजिर नहीं होते हैं तो उन पर कुर्की की कार्रवाई हो सकती है.  

Maha Kumbh 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश घोषित, मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget