एक्सप्लोरर

Sitapur: एक्सप्रेसवे के किनारे रखी बोरी से आ रही थी बदबू, खोलकर देखा तो मिली बिना सिर वाली लाश, जांच शुरू

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से गुजर रहे लोग बदबू की शिकायत कर रहे थे जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने जो देखा, उससे वे दंग रह गए.

Sitapur Crime News: यूपी के सीतापुर (Sitapur) में सड़क किनारे बोरे में एक युवक का क्षत-विक्षत शव (Mutilated Body) बरामद होने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कब्जे में लेकर शव की हालत को देखा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक के शरीर के कुछ महत्वपूर्ण अंग (Organ) गायब थे जिससे युवक की पहचान नहीं हो पाई. युवक के दोनों हाथ और सिर पुलिस को नहीं मिले हैं. पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

घटना महोली कोतवाली इलाके की है. यहां के कारीपाकर इलाके में सोमवार देर शाम दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से गुजरने वाले लोगों को बदबू आ रही थी. उन्हें वहां एक संदिग्ध बोरा दिखा जिससे बदबू आ रही थी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महोली कोतवाली पुलिस ने बोरे को कब्जे में लेकर उसे खोला, तो उसके अंदर शव के टुकड़े पड़े हुए थे. शुरुआती जांच में यह एक 25 वर्षीय युवक का शव लग रहा था. टुकड़ों में शव होने की वजह और गर्दन गायब होने की वजह से मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस सनसनीखेज वारदात की सूचना जब मुख्यालय पहुंची तो पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची.

शव की पहचान छुपाने काटकर अलग-अलग जगह फेंका
पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.  इस पूरे मामले में एएसपी (साउथ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की उम्र तकरीबन 25 से 26 वर्ष है जिसके सिर और दोनों हाथ गायब मिले हैं. पुलिस सोशल मीडिया के जरिए युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है. वहींं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि हमलावरों ने हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे टुकड़ों में काट कर फेंक दिया है.

ये भी पढ़ें-

Varanasi News: बनारसी पान और लंगड़ा आम को मिला जीआई टैग, अब दुनिया भर में बजेगा इनके स्वाद का डंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget