एक्सप्लोरर

Sitapur Murder Case: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, मायके जाने को लेकर हुआ विवाद

Uttar Pradesh News: पुलिस को फोन आया कि उसे कुछ लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं. महिला ने अपना पता जसमंडा बताया और अपनी फोटो पुलिस को सेंड करके फोन काट दिया.

UP Crime News: सीतापुर के थाना रामपुर कला के रेवाली मजरा भगवन्तपुर में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. उस महिला के पति रेवाली निवासी पृथ्वीपाल पुत्र खुशीराम वर्मा ने ही गला दबाकर कर दी. ग्रामीणों के अनुसार युवक पृथ्वीपाल की शादी ही नहीं हुई थी. वह कई बार अलग-अलग महिलाओं को लाता था और अपनी पत्नी बना लेता था. जब इन दोनों में नहीं बनती थी तो उसके बाद वह महिलाएं चली जाती थी.

पृथ्वीलाल का पहली पत्नी से एक लड़का सूरज है लेकिन उसके पत्नी के चले जाने के बाद भी कई महिलाओं को वह घर लाया लेकिन कुछ दिन बाद वो भाग निकली. अभी एक महीना पहले पृथ्वीपाल एक महिला को लाया था जिसका नाम प्रीति देवी उर्फ गुड़िया बताया जा रहा है. आज सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

फोन आने के बाद पुलिस एक्शन में आई

इसके बाद पुलिस को फोन आया कि उसे कुछ लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं. उसने अपना पता जसमंडा बताया और अपनी फोटो पुलिस को सेंड करके फोन काट दिया. इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. सरैया चौकी प्रभारी रत्नेश त्रिपाठी तुरंत जसमंडा पहुंच कर उसकी पहचान कराने की कोशिश करते हैं.

कड़ी मशक्कत के बाद पवन नाम का व्यक्ति इसकी पहचान पृथ्वीपाल की पत्नी के रूप में करता है, तब पुलिस उसके घर पहुंची. जहां घर में उसका पति और अन्य 2 लोग कौशलेन्द्र और अम्बरीष भी मौजूद थे, पुलिस ने पति समेत तीनों को हिरासत में ले लिया. वहीं घर के जीने के नीचे बोरी में एक महिला की लाश मिली. जिसका बैग चेक करने पर सिगरेट, बीडी और अन्य नशीले पदार्थ मिले. पुलिस के अनुसार आपसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई.

3 लोगों को हिरासत में लिया गया

हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेन्द्र यादव, एसो रामपुर कला जितेंद्र सिंह, बिसवां कोतवाल अनिल कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिसक ने हत्या के मामले में उसके पति पृथ्वीपाल और उसके 2 अन्य साथी कौशलेंद्र और अम्बरीष को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस महिला कहां की थी इसकी शिनाख्त में जुट गयी है.

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में पत्नी के मायके जाने के लिए विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी प्रीती की गाला दबाकर हत्या कर दी. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Rampur Bypoll: सपा के 40 'स्टार', रामपुर उपचुनाव में कब करेंगे प्रचार, क्या अकेले आजम खान ने संभाली कमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget