एक्सप्लोरर

'दलाल को थाने में बैठाया जाता है', बीजेपी विधायक ने पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार

UP News: मिश्रिख तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान उस वक्त हंगामे के स्थिति बन गई जब बीजेपी विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पुलिस की कार्यसशैली पर सवाल उठाया. इस दौरान वे जमकर बिफरे.

Sitapur News: सीतापुर की मिश्रिख तहसील में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अभिषेक आनंद और एसपी अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी में मिश्रिख से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पुलिस की कार्यशैली पर तमाम गंभीर आरोप लगाकर निरीक्षक रामकोट व निरीक्षक संदना को जमकर  फटकार लगाई. विधायक ने कहा कि मेरी सिफारिश की जांच करा ली जाए, यदि गलत पाया जाए तो इस्तीफा दे दूंगा.

विधायक ने कहा कि पुलिस मुकदमा लिखने से लेकर विवेचना करने तक खेल करती है. वसूली के चलते अपराधियों को संरक्षण देते हैं, या तो विवेचना के दौरान धाराएं हटा दी जाती है या फिर मुकदमा लिखने के दौरान तहरीर बदलवा दी जाती है और उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जाता है. दलाल को थाने में बैठाया जाता है. विधायक ने कहा कि हाल ही में आयोजित मिश्रित होली मेले में महिलाओं से छिनैती एवं चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं घटित हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई.

मिश्रिख पुलिस पर विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर जिलाधिकारी ने अपराध निरीक्षक से जवाब तलब किया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को स्वयं क्षेत्र में उतरना पड़ रहा है जो स्थानीय पुलिस तंत्र की अक्षमता को दर्शाता है. थाना मिश्रिख की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं.

तहसील मिश्रिख में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 56 शिकायतों में से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया. इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील लहरपुर में प्राप्त 42 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील सिधौली में प्राप्त 56 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील महोली में प्राप्त 38 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 43 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील बिसवां में प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रों में से 07, तहसील सदर में प्राप्त 26 प्रार्थना-पत्रों में से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया. 

इसके अलावा अन्य शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

येे भी पढ़ें : 'भारत एक हजार साल तक नहीं बनेगा हिंदू राष्ट्र', धर्म संसद में हुए ऐलान पर इस मौलाना का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget