एक्सप्लोरर

Manish Gupta Death Case: मनीष गुप्ता मामले में SIT की टीम गोरखपुर पहुंची, होटल में सीन रिक्रिएट किया गया

SIT Investigation in Manish Gupta Death Case: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत को लेकर एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है. टीम ने होटल में सीन रिक्रिएट किया और कई साक्ष्य जुटाए.

Manish Gupta Death Case: गोरखपुर (Gorakhpur) में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता (Manish Gupta) की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए कानपुर से एसआईटी (SIT) शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंची है. साढ़े 5 से भी अधिक समय तक टीम ने बहुत ही बारीकी से साक्ष्यों का संकलन किया है. टीम ने पहले फ्लोर पर कमरा नंबर 512 में पहुंची यहां पर एसआईटी के साथ मौजूद फॉरेंसिक टीम ने केमिकल और अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ साक्ष्‍यों को जुटाया. टीम ने जहां खून के धब्बों को उभार कर उसकी फोटो और वीडियोग्राफी कराई तो वहीं, फिंगरप्रिंट की तस्वीरों का भी संकलन किया है. 5 घंटे से अधिक समय तक होटल में रुकी टीम ने होटल के तीसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 512 में रीक्रिएशन भी किया. इस दौरान कानपुर से आए कानपुर से गोरखपुर पहुंचे एसीपी और विशेष जांच दल (एसआईटी) के चीफ आफीसर एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि स्‍वच्‍छ, निष्‍पक्ष और पादरक्षी जांच ही उनका लक्ष्‍य है.

कई अहम सबूत जुटाए

गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के देवरिया बाईपास रोड पर स्थित कृष्‍णा पैलेस होटल में शनिवार की शाम 4 बजे कानपुर से गोरखपुर पहुंचे एसीपी और विशेष जांच दल (एसआईटी) पहुंची. टीम के चीफ आफीसर एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि, उनकी टीम जांच के लिए कानपुर से गोरखपुर पहुंची है. यहां पर सबसे महत्‍वपूर्ण स्‍थान होटल जो घटनास्‍थल है. हमारी टीम ने वैज्ञानिक ढंग से कमरे और कमरे के बाहर वैज्ञानिक ढंग से परीक्षण किया है. पिछले 5-6 घंटे से उनकी टीम और फोरेंसिक टीम ने कमरे के भीतर और बाहर, लिफ्ट-सीढि़यों में जांच की है. ये जांच आगे भी कुछ दिनों तक चलेगी. उनकी कोशिश होगी कि एक स्‍वच्‍छ, निष्‍पक्ष और पारदर्शी जांच हो और एक बेहतर जांच करके जो कुछ भी न्‍याय संगत है, वो शासन की मंशा के अनुसार न्‍याय संगत किया जाए. सभी बिंदुओं पर जांच होगी. वे सभी बिंदुओं पर जांच करेंगे. सीन रि-क्रिएशन के साथ वैज्ञानिक पद्धति से जांच करेंगे.  

सीन को किया रि-क्रिएट

टीम ने रि-क्रिएशन कर यह देखने की कोशिश की, किन परिस्थितियों में मनीष गुप्ता की मौत हुई. उनकी हत्या की गई तो किन परिस्थितियों में और कैसे हुई और इसके अलावा वे दुर्घटना का शिकार हुए तो किन परिस्थितियों में हुए. सभी सीन को रीक्रिएट कर टीम ने साक्ष्य भी जुटाए. इसके बाद होटल के कमरे के उस कमरे के बाहर की गैलरी जहां मनीष गुप्ता और उनके दोस्त रुके थे. वहां की भी बारीकी से जांच पड़ताल की गई. टीम ने हर कल की चढ़ने वाली सीढ़ियों से भी साक्ष्य संकलन किया और इसके अलावा लिफ्ट और बाहर से आने वाले रिसेप्शन के बाहर लगे शीशे के दरवाजे पर भी केमिकल लगाकर साक्ष्य जुटाए.

होटल मालिक और कर्मचारियों से की गई पूछताछ

एसआईटी ने यहां के मालिक और कर्मचारियों से गहनता के साथ पूछताछ कर हर एंगल से संतुष्ट होने की कोशिश की है. कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कानपुर एसआईटी गोरखपुर पहुंच चुकी है. टीम गोरखपुर पहुंची है और यहां पर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल के कमरा नंबर 512 में सीन रीक्रिएशन चल रहा है. यहां पर टीम होटल के मालिक सुभाष शुक्‍ला और कर्मचारियों से बातचीत की.  

जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया 

एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त कानपुर आनंद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व गोरखपुर पहुंची है. टीम की सदस्य डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी, एडिशनल डीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी साथ में हैं. फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल होटल कृष्णा पैलेस पहुंची टीम ने कमरा नंबर 512 खुलवाया और उसमें छानबीन कर रही है. होटल के इसी कमरे में दोस्तों के साथ मनीष गुप्ता ठहरे थे. मनीष हत्याकांड की जांच के लिए कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने एसआइटी का गठन किया था.

ये भी पढ़ें.

Saint Paramhans in Ayodhya: परमहंस ने जलसमाधि लेने का फैसला बदला, अब दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे आमरण अनशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget