एक्सप्लोरर

यूपी: सिद्धार्थनगर में युवकों को खंभे से बांधकर पिटाई मामले में पुलिस एक्शन में, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Siddharthnagar News: गांव के कुछ लोगों, जिनमें इंद्रेश, अनूप, चंदन और अन्य शामिल थे. इन्होने मनीष और उसके दोस्तों को बिजली के खंभे से बांधकर बेल्ट, लाठी और डंडों से बेरहमी से पिटाई की.

यूपी के सिद्धार्थनगर में जन्माष्टमी वाली रात में दबंगों ने तीन युवकों को मामूली बात पर खंभे से बांधकर पीटा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे स्थानीय पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए. शुरू में पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन अब पुलिस एक्शन में आ गयी और त्रिलोकीपुर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार को समझौते के लिए धमकाया जा रहा है. यही नहीं पीड़ित में के 14 वर्षीया नाबालिग भी शामिल है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि नगर पंचायत डुमरियागंज के निवासी नंदलाल सोनी, पुत्र रामदेव, ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मनीष सोनी अपने दोस्तों इशांत यादव और आयुष उर्फ रवि मिश्र के साथ जन्माष्टमी का उत्सव देखने के लिए पंड़िया गांव अपने चाचा रामेंद्र प्रसाद मिश्रा के घर गया था. रात में गांव में डीजे प्रतियोगिता चल रही थी. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों, जिनमें इंद्रेश, अनूप, चंदन और अन्य शामिल थे. इन्होने मनीष और उसके दोस्तों को बिजली के खंभे से बांधकर बेल्ट, लाठी और डंडों से बेरहमी से पिटाई की.

परिवार ने की कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने इस घटना की कठोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. नंदलाल सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बेटे और उसके दोस्तों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. परिवार ने इस घटना से गांव में दहशत का माहौल होने की बात भी कही.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के वायरल वीडियो के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों—इंद्रेश, अनूप और चंदन—सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन सिंह राठौर ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है और जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Input By : चंदन कुमार श्रीवास्वत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget