एक्सप्लोरर

सिद्धार्थनगर में सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत

Siddharthnagar Accident: एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. देवीपाटन मंदिर से वापस आते समय चर गहवा पुल पर एक बस पलट गई. इस हादसे में लगभग 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग मुंडन कार्यक्रम में गए थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ. बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई.

वहीं इस हादसे को लेकर सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने कहा "शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे. आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य चलाया. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को आज शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई. उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 50 से अधिक लोग सवार थे. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हादसा साइकिल सवार को बचाने में हुआ, जिसकी मौत बस की टक्कर से हो गई.

एसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) बस सवार अजय वर्मा (14) और गम्मा (65) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएससी बढ़नी और जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में जारी है. दूसरी ओर, प्रतापगढ़ से मिली खबर के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के बाघराय क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

Noida International Airport से बारिश-कोहरे में भी उड़ान होगी संभव, हाईटेक डिवाइस लगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget