एक्सप्लोरर

अयोध्याः राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में वापस आए फर्जी तरीके से निकाले 6 लाख, ये है पूरा मामला

राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से धोखे से निकाले गए 6 लाख रुपये बैंक ने ट्रस्ट के खाते में वापस जमा कर दिए हैं. इन्हें फर्जी चेक और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए निकाला गया था.

अयोध्या, एजेंसी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से बीते दिनों जालसाजी कर निकाले गए छह लाख रुपये सोमवार को ट्रस्ट को वापस मिल गए. भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को इस बारे में बताया. जिसके बाद ट्रस्ट की ओर से इस मामले जानकारी साझा की गई. ट्रस्ट ने बताया कि फर्जी चेक और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते से 6 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई थी. जिसे भारतीय स्टेट बैंक ने वापस श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में जमा करवा दी है. ट्रस्ट ने त्वरित करवाई के लिए बैंक प्रशासन का आभार जताया है.

बैंक खाते का संचालन करने में भूमिका निभाने वाले ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के खाते से निकली पूरी रकम वापस आ गई है. अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के तीन खाते एसबीआई में हैं. दान करने वाले रामभक्त बैंक के चालू व बचत खाते में दान की राशि जमा कर सकेंगे. तीसरा खाता भुगतान का है. इसमें धनराशि तभी जमा की जाएगी जब ट्रस्ट को भुगतान करना होगा. उन्होंने बताया कि अब से सुरक्षा कारणों के चलते भुगतान अब चेक से नहीं, बल्कि आरटीजीएस से होगा.

दो बैंकों से राशि मिलना बाकी अभी भारतीय स्टेट बैंक को पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से धनराशि नहीं मिली है. एसबीआई ने इन दोनों ही बैंक के उच्चाधिकारियों को धनराशि वापस करने के लिए पत्र भी लिखा है. ये रकम गत नौ सितंबर को लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से जालसाज ने फर्जी चेक से ट्रस्ट के खाते से निकाली थी.

तीसरी बार में पकड़ में आया मामला गौरतलब है कि जालसाज ट्रस्ट के खाते से पहले दो बार रुपये निकाल चुका था. जब तीसरी बार खाते से नौ लाख 86 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया तो एसबीआई की सतर्कता से मामला पकड़ा गया. जिसके बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें-

सीतापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, चार और की तलाश जारी

मसूरीः कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट बोले- कोरोना फंड की आड़ में हो रहा घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget