एक्सप्लोरर

UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार को धमकी देने वालों पर एक्शन, पुलिस ने FIR की दर्ज

Mathura News: पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में जैंत थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए, 153 ए, 507 और धारा 67 में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है.

Shri Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण के वादी आशुतोष पाण्डेय को कथित तौर पर पाकिस्तान और अन्‍य देशों से फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जिले के जैंत थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में जैंत थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास) 153 ए (विभिन्न धर्मों के बीव शत्रुता को बढ़ावा देना) 507 (अज्ञात हमलावरों द्वारा आपराधिक धमकी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. आशुतोष पांडेय के सहयोगी धर्मेन्‍द्र गिरि ने बताया कि यह प्राथमिकी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के आदेश पर दर्ज की गई है. गिरि ने बताया कि प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से कार्यवाही के संबंध में तत्काल रिपोर्ट भी तलब की है.

गौरतलब है कि हिन्दू पक्ष के एक वादकारी आशुतोष कुमार पाण्डेय ने विगत दिन पहले सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों व स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को टैग करते हुए आरोप लगाया था कि पाकिस्तान से कुछ अतिवादी उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि - शाही ईदगाह मामले में पक्षकार बनकर हर स्तर पर पैरवी किए जाने पर धमकी दे रहे हैं.

इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना जैंत प्रभारी को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. इसी बीच, आशुतोष पाण्डेय ने 15 जनवरी को एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजकर गुहार लगायी, जिस पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने दो दिन पहले एसएसपी को पत्र भेजकर मामला दर्ज करके कार्यवाही से अवगत कराने को कहा था.

Ram Mandir News: अयोध्या पैदल आने वाले राम भक्तों से सीएम योगी की खास अपील, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget