एक्सप्लोरर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में फंसा नया पेच, हिंदू पक्ष से पहले मस्जिद कमेटी की इस अर्जी का होगा निस्तारण

Shri Krishna Janmabhoomi Case: मुस्लिम पक्ष की री कॉल अर्जी पर हाई कोर्ट ने मंदिर पक्ष से जवाब तलब कर लिया है. मंदिर पक्ष को 23 सितंबर तक अपना जवाब दाखिल करना होगा.

Shri Krishna Janmbhoomi: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच चल रहे जमीन विवाद के मुकदमों में मुस्लिम पक्ष को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से फौरी राहत मिली है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष द्वारा दाखिल किए गए डेढ़ दर्जन मुकदमों का ट्रायल शुरू करने से पहले शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी की री कॉल अर्जी पर सुनवाई करने का फैसला किया है. 

मुस्लिम पक्ष की री कॉल अर्जी पर हाईकोर्ट ने मंदिर पक्ष से जवाब तलब कर लिया है. मंदिर पक्ष को 23 सितंबर तक अपना जवाब दाखिल करना होगा. हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान हिंदू पक्षकार आशुतोष पांडेय ने मुकदमों का ट्रायल डे टू डे बेसिस पर रोजाना किए जाने की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की है. हाईकोर्ट इस मामले में मुस्लिम पक्ष की री कॉल अर्जी को निस्तारित करने के बाद ही सुनवाई करेगा.

मुस्लिम पक्ष ने दाखिल की है री कॉल अर्जी
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसी साल जनवरी महीने में मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़ी हिंदू पक्ष की सभी अठारह याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने का आदेश पारित किया था. शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में री कॉल अर्जी दाखिल की थी. हाईकोर्ट ने इस री कॉल अर्जी को निस्तारित किए बिना ही याचिकाओं की पोषणीयता पर सुनवाई शुरू कर दी थी और अपना फैसला भी सुना दिया है. 

मुकदमों के ट्रायल से पहले वाद बिंदु तय करने के लिए प्रस्ताव दिए जाने के दौरान आज होने वाली सुनवाई में मस्जिद कमेटी ने अदालत से सबसे पहले रीकाल अर्जी निस्तारित करने की अपील की. मुस्लिम पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता तसनीम अहमदी ने बहस की. अदालत ने ट्रायल की प्रक्रिया शुरू करने से पहले री कॉल अर्जी निस्तारित करने का फैसला किया है और इस बारे में हिंदू पक्ष से जवाब तलब कर लिया है.

Moradabad: उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक ने दोस्त को झूठे कत्ल के केस में फंसाया, 3 गिरफ्तार

23 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
इस मामले की सुनवाई जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में हुई. अदालत इस मामले में 23 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से फिर से सुनवाई करेगी. मस्जिद कमेटी नहीं वार्ड संख्या सात में री कॉल अर्जी दाखिल की है. वार्ड संख्या 13 के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने मुकदमे के ट्रायल को लेकर अपनी तरफ से वाद बिंदु के प्रस्ताव कोर्ट को दिए. एक पक्षकार आशुतोष पांडेय ने इस मामले में डे टू डे बेसिस पर सुनवाई किए जाने की मांग की. इसके अलावा अधिवक्ता हरे राम त्रिपाठी ने अलग से हालकनामा दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. 

बता दें कि मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान बताकर हिंदू पक्ष की तरफ से कई मुकदमे मथुरा की अदालत में दाखिल किए गए थे. हाईकोर्ट ने अयोध्या विवाद की तर्ज पर मथुरा विवाद की सुनवाई सीधे तौर पर अपने यहां करने का फैसला किया था. मुकदमों की पोषणीयता को लेकर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दाखिल की थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अगस्त को दिए गए फैसले में मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों को रद्द कर दिया था और हिंदू पक्ष की याचिकाओं को सुनवाई के लायक माना था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget