एक्सप्लोरर

यूपी के इस गांव में सदियों से पितृ पक्ष में नहीं होता श्राद्ध, न घर बुलाते हैं ब्राह्मण

Pitra Paksa 2025: उत्तर प्रदेश के संभल में एक गांव ऐसा भी है जहां पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म नहीं होते और न ही ब्राह्मण बुलाए जाते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक गांव में 'पितृ पक्ष' के दौरान श्राद्ध कर्म न करने की लगभग सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा का पालन आज भी किया जा रहा है. इस दौरान न तो किसी ब्राह्मण को तर्पण के लिए बुलाया जाता है और न ही गांव में भिक्षा दी जाती है.

गुन्नौर तहसील के यादव बहुल भगता नगला गांव के ग्रामीणों के अनुसार, पितृ पक्ष के पूरे पखवाड़े में कोई भी श्राद्ध कर्म नहीं किया जाता. यहाँ तक कि भिखारी भी गांव में प्रवेश नहीं करते, क्योंकि इन दिनों कोई दान या भिक्षा नहीं दी जाती.

ग्रामीणों के अनुसार, इस परंपरा की शुरुआत लगभग एक सदी पहले हुई थी. मान्यता है कि एक ब्राह्मण महिला किसी परिजन की मृत्यु के बाद के कर्मकांड के लिए गांव आई थी, लेकिन भारी वर्षा के कारण यहीं रुक गई. जब वह कुछ दिन बाद अपने घर लौटी, तो उसके पति ने उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया.

UP Board Exam 2026 से पहले बड़ा फैसला, इन लोगों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

ग्रामीण बताते हैं कि व्यथित होकर वह महिला वापस भगता नगला लौट आई और इस दुर्भाग्य के लिए अपनी यात्रा को कारण मानते हुए गांव को श्राप देते हुए कहा भविष्य में यदि इस गांव में श्राद्ध किया गया, तो वह दुर्भाग्य लाएगा. गांव के लोगों ने उसके शब्दों को श्राप मानकर श्राद्ध कर्म करना पूरी तरह से बंद कर दिया. तब से यह परंपरा चली आ रही है.

गांव में लगभग 2,500 निवासी

गांव की प्रधान शांति देवी और उनके पति रामदास ने बताया कि गांव में लगभग 2,500 निवासी हैं, जिनमें अधिकतर यादव समुदाय से हैं. कुछ मुस्लिम और कुछ ब्राह्मण परिवार भी हैं.

रामदास ने कहा, 'उस घटना के बाद हमारे बुजुर्गों ने श्राद्ध करना बंद कर दिया था. हम उनकी मान्यताओं का पालन करते हैं और आज भी यह परंपरा जारी है. यहाँ तक कि भिखारी भी इन दिनों गांव में नहीं आते.'

एक अन्य ग्रामीण हेतराम सिंह (62) ने बताया कि अतीत में जब किसी ने इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की, तो भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का विश्वास और दृढ़ हो गया.

ग्रामीण रामफल (69) ने बताया, 'श्राद्ध पक्ष को छोड़कर, ब्राह्मण विवाह और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए गांव आते रहते हैं. लेकिन इन 15 दिनों के दौरान, यहाँ के स्थानीय ब्राह्मण भी किसी धार्मिक समारोह में भाग नहीं लेते.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget