एक्सप्लोरर

Prakashi Tomar Hospitalised: नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुईं 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर, हालत नाजुक

Prakashi Tomar Hospitalised News: डॉक्टरों ने कहा कि प्रकाशी हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी हालत गंभीर है. डॉ. कुश ओहरी ने कहा कि वह सेप्टिसीमिया, एनीमिया और यूटीआई से पीड़ित पाई गई हैं.

Prakashi Tomar News: बागपत की 88 वर्षीय 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर बीमार हो गई हैं. जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ साल पहले अपनी दिवंगत भाभी चंद्रो तोमर के साथ 'शूटर दादी' जोड़ी के रूप में प्रसिद्धि पाने वाली निशानेबाज प्रकाशी तोमर को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह आईसीयू में भर्ती हैं.

डॉक्टरों ने कहा कि प्रकाशी हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी हालत गंभीर है. डॉ. कुश ओहरी ने प्रकाशी की वर्तमान चिकित्सा स्थिति साझा की. उन्होंने कहा कि वह सेप्टिसीमिया, एनीमिया और यूटीआई से पीड़ित पाई गई हैं, जिससे उनके शरीर में संक्रमण हो गया. हो सकता है कि उसकी किडनी पर असर पड़ा हो. उन्हें लो ब्लड प्रेशर की दवा दी जा रही है. उनकी हालत गंभीर है.

1999 में शुरू किया था शूटिंग करियर

प्रकाशी तोमर की बेटी सीमा तोमर ने कहा, "मेरी मां को बुखार था और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. वह दिल की मरीज भी हैं और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है." इससे पहले सीमा ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी मां के बीमार होने की सूचना दी और कहा कि मेरी मां को ठीक होने के लिए प्रार्थनाओं की जरूरत है. उत्तर प्रदेश के बागपत के जौहरी गांव की रहने वाली प्रकाशी और चंद्रो ने अपना शूटिंग करियर 1999 में शुरू किया था, जब उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी.

शूटिंग चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण पदक 

दोनों ने राष्ट्रीय निशानेबाजी स्पर्धाओं में 25-25 से अधिक पदक जीते. प्रकाशी ने 2001 में चेन्नई में दिग्गजों के लिए एक शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. उन्हें 22 जनवरी 2016 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा 'स्त्री शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था. एक पुरस्कार विजेता फिल्म 2019 में बनाई गई थी जिसमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने क्रमशः चंद्रो और प्रकाशी की भूमिकाएं निभाई थीं. चंद्रो की 2021 में 89 वर्ष की आयु में कोविड-19 से मृत्यु हो गई थी.

Sanatan Controversy: 'मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे', योगी के मंत्री की I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूछों पर ताव देते मैनपुरी CO को अखिलेश ने दिया जवाब, कहा- हम निलंबन..
मूछों पर ताव देते मैनपुरी CO को अखिलेश ने दिया जवाब, कहा- हम निलंबन..
सीतापुर में सियार का आतंक! 5 साल की बच्ची समेत 6 लोगों पर किया हमला
सीतापुर में सियार का आतंक! 5 साल की बच्ची समेत 6 लोगों पर किया हमला
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान
राम मंदिर ट्रस्ट: नए महासचिव गोविंद देव गिरी, चंपत राय की राह चलेंगे या अपनी बनाएंगे?
राम मंदिर ट्रस्ट: नए महासचिव गोविंद देव गिरी, चंपत राय की राह चलेंगे या अपनी बनाएंगे?

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने से 188 करोड़ का नुकसान
भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने से 188 करोड़ का नुकसान
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget