एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस और राहुल गांधी को अमेठी में सपा देगी चुनौती? शिवपाल यादव बोले- 'अभी इसपर विचार विमर्श होगा'

Shivpal Yadav On Congress: एमपी में तल्खी के बाद क्या समाजवादी पार्टी कांग्रेस से बदला लेने के लिए अमेठी में राहुल गांधी या कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, इसका जवाब शिवपाल यादव ने दिया है.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा (SP) और कांग्रेस (Congress) के बीच तल्खियां के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या एमपी में हुए अपमान का बदला समाजवादी पार्टी यूपी में कांग्रेस से लेगी. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इस बात को कह चुके हैं. ऐसे में कयास लग रहे है कि सपा अमेठी (Amethi) में कांग्रेस या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार सकती है, जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है. 

सपा नेता शिवपाल यादव रविवार को अमेठी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की. इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी पत्रकारों से खुलकर बात की. सपा नेता से जब ये सवाल किया गया कि क्या 2024 में सपा अमेठी से अपना उम्मीदवार उतार सकती है तो शिवपाल ने इस पर बड़ी बात कह दी. 

राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी सपा
अमेठी से उम्मीदवार उतारने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि, 'ये हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा, कहां से किसको उतारना है और किसको नहीं है. अभी समय है, अभी इसपर विचार विमर्श होगा. उसके बाद चाहे तो प्रत्याशी भी उतारा जाएगा.' वहीं जब उनसे इंडिया गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "हमारी पूरी तरह से राय है कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए 'इंडिया' गठबंधन जो बना है वो मजबूत हो. 

स्मृति ईरानी पर भी साधा निशाना
शिवपाल यादव ने इस दौरान अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा और कहा कि इस बार जनता उनकों यहां से हराकर भेजेगी. सपा नेता ने कहा, "उनके (स्मृति ईरानी) बारे में तो आप लोगों को ज्यादा पता होगा, यहां की जनता को पता है उनके बारे में.. और मुझे तो लग रहा है यहां का जो माहौल मैंने देखा है. उससे तो लगता है कि यहां की जनता उन्हें हरा कर ही भेजेगी." 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी नाराज हो गए थे. इस दौरान दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजियां भी हुई. जिसके बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा था कि अच्छा हुआ कांग्रेस का चाल चरित्र पहले ही पता चल गया. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि जैसा उनके साथ एमपी में हुआ कांग्रेस के साथ यूपी में भी वैसा ही होगा. 

UP Politics: सीएम योगी बोले- मेरी भी प्रबल इच्छा थी कि मैं इस कलंक को लोगों पर..., जानिए क्यों दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget