एक्सप्लोरर

Shahjahanpur : शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट मैनेजर से बर्बरता, जंजीरों से बांधकर बरसाए कोड़े और लाठी, करंट लगाया, हुई मौत

Shahjahanpur News: पीड़ितों का कहना है कि उन्हें घर से बुलवाकर कन्हैया हौजरी के अंदर ऊपरी मंजिल पर ले जाया गया, जहां उन्हें बांध दिया गया और जंजीर से छत में लगे कुंडे पर लटकाकर पिटाई की गई.

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सनसनी फैला देने वाले सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी और कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता अपने गुर्गों के साथ मिलकर मैनेजर शिवम उर्फ अंशुल की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. इस पिटाई के बाद अंशुल की मौत हो गई.
 
इन गुंडों ने अंशुल के साथ तीन अन्य नौकरों पर भी तालिबानी कहर बरपाया. इन्हें पहले जंजीरों से लटकाया गया और फिर बेदर्दी से उन पर कोड़े बरसाए गए. यही नहीं पिटाई के वक्त मैनेजर अंशुल को करंट के झटके भी दिए गए थे और उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बेहद विचलित कर देने वाला है. जबकि तीन नौकरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.    
 
पुलिस ने 7 के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
अंशुल शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज के रहने वाला था. अशुंल के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचे थे, जिसके बाद इस मामले में सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक समेत 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. 
 
आपको बता दें कि सूरी ट्रांसपोर्ट पर मैनेजर का काम करने वाले शिवम उर्फ अंशुल को उसके मालिक बंकिम सूरी और कटिया टोला स्थित कन्हैया हौजरी बालों ने कन्हैया हौजरी ने बेरहमी से पीटा था यही नहीं उसके साथ सूरी ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले तीन और नौकरों को भी जंजीर से लटका कर पीटा गया. मेडिकल कॉलेज में भर्ती जब तीनों नौकरों ने पिटाई की पूरी कहानी सुनाई तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. 
 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें घर से बुलवाया इसके बाद कन्हैया हौजरी के अंदर ऊपरी मंजिल पर ले जाकर सबसे पहले उन तीनों को बांध दिया गया. उसके बाद उनको जंजीर से छत में लगे कुंडे के सहारे लटका दिया गया और फिर 7 गुंडे उनके ऊपर बुरी तरह टूट पड़े. उन्होंने बारी-बारी से उन पर लाठी-डंडे और कोड़े बरसाए. इस पर भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने बिजली का करंट तक दिया. इन सभी की इतनी बेरहमी से पिटाई क्यों की गई, ऐसा क्या हुआ था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी के 25 वर्षों की यात्रा ने भारत को दी नई पहचान'- सीएम योगी
'PM मोदी के 25 वर्षों की यात्रा ने भारत को दी नई पहचान'- सीएम योगी
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा के सूत्र बोले- हमको बुलाया ही नहीं, अब आया जवाब
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा के सूत्र बोले- हमको बुलाया ही नहीं, अब आया जवाब
CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव का यूपी इलेक्शन से कनेक्शन! CM योगी ने कर दिया बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव का यूपी इलेक्शन से कनेक्शन! CM योगी ने कर दिया बड़ा दावा

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget