एक्सप्लोरर

Shahjahanpur News: नगर पंचायत का बाबू की गलती से एक व्यक्ति की दो बार मौत? सभासद ने की जांच की मांग

Shahjahanpur Death Certificate Fraud: शाहजहांपुर से सरकारी अधिकारियों की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां अधिकारियों की गलती से एक व्यक्ति दो बार मौत हुई. जानें पूरा मामला?

Shahjahanpur News Today: शाहजहांपुर की मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के एक सरकारी बाबू का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर बैठे बाबू ने मृत व्यक्ति के दो अलग-अलग तारीखों में मृत्यु सर्टिफिकेट जारी किया है.  एक सर्टिफिकेट मृतक के बेटे और दूसरा सर्टिफिकेट मृतक के बेटी को जारी किया गया है. 

बता दें, भ्रष्टाचार के आरोप यह बाबू पहले सस्पेंड किया जा चुका है, लेकिन कोर्ट से मिले स्टे ऑर्डर पर आरोपी बाबू पटल पर जमा हुआ है और कथित तौर पर नित नए भ्रष्टाचार के नए कारनामों को अंजाम दे रहा है. आरोपी बाबू के खिलाफ बंगशान मोहल्ले के सभासद अशांक गुप्ता शिकायत दर्ज कराई है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

सभासद अशांक गुप्ता ने शिकायत बताया कि नगर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता पुत्र दरबारी लाल गुप्ता की मौत 24 अक्तूबर 2024 को हो गई थी. उनके पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता और पुत्री अनीता गुप्ता ने अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था. 

एक ही व्यक्ति की दो बार मौत
मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र पटल पर बैठे बाबू सुरेंद्र गंगवार ने मृतक की बेटी अनीता गुप्ता को जो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है, उसमें मौत की तारीख 24 अक्तूबर 2024 ही बताई है. इसके पश्चात एक अन्य प्रमाण पत्र मृतक के पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता को जारी किया गया, जिसमें मौत की तारीख 25 अक्तूबर 2024 दिखाई गई है.

बाबू सुरेंद्र गंगवार ने इस सर्टिफिकेट को जारी करने को लेकर अपनी सफाई दी है. सुरेंद्र गंगवार ने बताया कि रमेश चंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत को सूचना दी थी कि अनीता गुप्ता को जो प्रमाण पत्र जारी किया गया है, उसमें तारीख गलत दी गई है. जिसे निरस्त करके 25 अक्तूबर 2024 को मृत्यु की तारीख दिखाई जाए. इसी वजह से यह मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है.

सभासद ने जताई ये आशंका
हालांकि इस पूरे मामले भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है. इसकी वजह यह है कि मृतकी के बेटी के जरिये मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने के बाद बावजूद बेटे ने अलग तारीख में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की है. सभासद ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है.

सभासद अशांक गुप्ता ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह से संलिप्त नजर आ रहा है, क्योंकि बगैर अधिशासी अधिकारी के या किसी अन्य अधिकारी के संज्ञान में आए बगैर ये सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया जा सकता हैं.

'ये एक मानवीय त्रुटि'
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से भी बातचीत की गई. अधिशासी अधिकारी का कहना है कि यह एक मानवीय त्रुटि है, जिसे सही कर दिया गया है. पोर्टल पर सही तिथि वाला प्रमाण पत्र ही अपलोड है.

ये भी पढ़ें: खुद पर हमले के दावे के बाद बोले बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- कोई हमला नहीं हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget