एक्सप्लोरर

UP Politics: जाति आधारित गणना पर पीएम मोदी के बयान पर शफीकुर्रहमान बर्क का पलटवार, जानें- क्या कहा?

Caste Based Survey: बिहार में जाति आधारित सर्वे कराए जाने के बाद से यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में काफी गर्माया हुआ है. अब समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी अपनी राय रखी है.

Sambhal News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जाति आधारित गणना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी के संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क़ (Shafiqur Rahman Barq) ने कहा कि आज इस देश के अंदर हमारी मस्जिदों को मंदिर बनाया जा रहा है और जगह-जगह मस्जिदों को तोड़ने की बात की जा रही है. मुसलमानों के साथ हर मोर्चे पर नाइंसाफी की जा रही है. सपा सांसद ने कहा कि हम इतने कमज़ोर भी नहीं हैं कि हमारे साथ नाइंसाफी होती रहे और हम अपने उस दुःख दर्द की आवाज़ भी न उठा सकें.

 सपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सबका साथ सबका विकास की बात कहते हैं तो फिर जातीय जनगणना के नाम पर यह क्यों कह रहे हैं कि पहले हिंदुओं का हक है उन्हें तो इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों की आवाज को दबाया जा रहा है अगर हम कोई सच्ची ईमानदारी की बात कहते हैं तो उसको दबा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि देश सबका है .आज हमारे पास एक संविधान है सब को बराबर का अधिकार है लेकिन अगर इस तरह की बात की जाएगी तो देश के हालात इससे बिगड़ेंगे.

मुसलमानों के साथ हो रही नाइंसाफी- बर्क
बर्क ने कहा कि बीजेपी मुसलमान को बर्दाश्त नहीं कर रही है जगह-जगह मुसलमानों के साथ नाइंसाफी की जा रही है. ऐसी हालत में मुसलमानों से वफा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? जगह-जगह मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाए जा रहे हैं और मुसलमानों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं इसलिए जातीय जनगणना होनी चाहिए. इससे पता चलेगा कि मुसलमान के साथ इस देश में सामाजिक स्तर पर कितनी नाइंसाफी हो रही है. 2024 के चुनाव के लिए देश का माहौल हिंदू-मुस्लिम बनाया जा रहा है चुनाव के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए.

क्या बीजेपी वाले जबरन नारे लगवाएंगे- बर्क
संभल के एक युवक को गुजरात में घेर कर उस से 'जय श्री राम' के नारे लगवाने की कोशिश करने और न लगाने पर उसको चाकू से गोदने के मामले में सपा सांसद ने कहा कि संभल के उस युवक ने चाकुओं से हमला होने के बाद भी नारे नहीं लगाए तो क्या यह बीजेपी वाले अपने धर्म के नारे हर किसी से लगवाएंगे और कोई नहीं लगाएगा तो क्या उसे इस देश में जीने का हक नहीं मिलेगा. इस देश में जीने का हक हर धर्म वाले भारतीय नागरिक को है. लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ें-  Deoria Murder: 'मेरे भाई का जन्मदिन था, उसने कहा...', देवरिया हत्याकांड में जिंदा बचे देवेश ने सुनाई दिल दहलाने वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget