एक्सप्लोरर

यूपी के गोरखपुर में शुरू हुआ सीरो सर्वे, 10 टीमें तीन दिन तक शहर और गांव में करेगी सैम्‍पलिंग

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सीरो सर्वे शुरू कराया गया है. यह सर्वे तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें 10 टीमें 35 स्‍पॉट पर सर्वे करेंगी.

गोरखपुरः वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर यूपी के सभी 75 जिलों में सरकार ने सीरो सर्वे शुरू कराया है. गोरखपुर में भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन तक चलने वाला सर्वे का काम आज शुरू हो गया. 10 टीमें 35 स्‍पॉट पर सर्वे करेंगी. इससे ये पता लगाया जा सकेगा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके शरीर में कितने प्रतिशत एंटी बॉडी बनी है. इससे ये जानने में भी आसानी होगी, कि दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव होने वाले मरीज तीसरी लहर से आम लोगों की अपेक्षा कितने अधिक या कम सुरक्षित हैं.

सीरो सर्वे के लिए 10 टीमों का गठन

गोरखपुर के मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी (सीएमओ) डा. सुधाकर पाण्‍डेय ने बताया कि सरकार की मंशा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सीरो सर्वे किया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि सीरो सर्वे के लिए 10 टीमें तैयार हो गई हैं. कई ब्‍लाकों में सीरो सर्वे किया जा रहा है. एक मेडिकल आफीसर, खून लेने वाले एलटी और उनके सहयोगी तैयार है. उन्‍होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके निगेटिव होने के बाद उनके शरीर में कितनी एंटीबॉडी डेवलप हुई है. गोरखपुर में पिछली बार भी सीरो सर्वे किया गया था. इस बार भी गोरखपुर में सीरो सर्वे हो रहा है. जिसकी आज से शुरुआत हो गई है.

हर गांव से लिए जाएंगे 24 सैंपल

गोरखपुर के डिस्ट्रिक सर्विलांस आफीसर/एसीएमओ डा. अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि 'जो भी व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने के बाद निगेटिव होने पर उनके अंदर कितनी प्रतिरोधक क्षमता डेवलप हो रही है. उनका ब्‍लड सैम्पल लिया जा रहा है. इसके लिए 10 टीमें बनाई गई है. जो पूरे जिले के 31 जगहों पर ये सर्वे करेंगी. सभी ब्‍लॉक को कवर किया जाएगा. कभी-कभी लोगों को पता भी नहीं चलता है कि वे पॉजिटिव हुए हैं. लेकिन, उनके प्रतिरोधक क्षमता डेवलप हो जाती है. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर के कुल 20 ब्‍लॉक को इसमें कवर किया जाएगा. किसी भी गांव को चिन्हित कर उसे चार भागों में बांटा जाएगा. इसके बाद दो पुरुष और दो महिलाओं के साथ दो बच्‍चों का सैंपल लिया जाएगा. हर गांव से 24 सैंपल लिया जाएगा. शहर में भी इसी विधि को अपनाया जाएगा.'

गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्‍लॉक के दीवां गांव में शुक्रवार को सीरो सर्वे लेने के लिए टीम पहुंची. ब्रह्मपुर ब्‍लाक के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र प्रभारी ईश्‍वर लाल के नेतृत्‍व में टीम ने दीवां और एक अन्‍य गांव में कुल 24-24 यानी 48 सैंपल लिए हैं. सर्वे का ये काम तीन दिनों तक चलेगा. पूरे 20 ब्‍लाकों को कवर करने के लिए 10 टीमें 31 स्‍थानों पर सर्वे चलेगा. 

इसे भी पढ़ेंः
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 14152 नए केस की पुष्टि, ब्लैक फंगस के अब तक 6003 मामले आए

पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया कप्तान लेकिन 'कैप्टन' का विकेट सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget