एक्सप्लोरर

यूपी के रहने वाले इस IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आज संभालेंगे देश के गृह सचिव का पद

IAS officer Govind Mohan News: सीनियर IAS अधिकारी गोविंद मोहन ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम सरकार में भी विभिन्न पदों पर काम किया है.

UP News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सीनियर अधिकारी गोविंद मोहन को बुधवार (21 जुलाई) को अजय कुमार भल्ला की जगह अगला केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया. अब उत्तर प्रदेश के रहने वाले आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन आज गुरुवार (22 जुलाई) को केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभालेंगे. वह केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है. वह वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

1989 बैच के हैं आईएएस अधिकारी 

सीनियर अधिकारी गोविंद मोहन सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है. यूपी के रहने वाले गोविंद मोहन ने अक्टूबर 2021 में संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया था.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की है बीटेक

उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बी.टेक और आईआईएम, अहमदाबाद से पीजी डिप्लोमा किया है. इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम सरकार में भी विभिन्न पदों पर काम किया है.

बता दें कि गोविंद मोहन को वर्तमान में सरकार में सेवारत प्रतिभाशाली अधिकारियों में से एक माना जाता है और वह अपनी कर्मठता के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वरिष्ठ नौकरशाह मोहन कोविड-19 महामारी के दौरान भी सरकार के प्रमुख अधिकारी रहे. उन्हें विभिन्न प्रोटोकॉल के लिए लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की निगरानी और राज्यों के साथ सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था.

क्या होगी इनके सामने चुनौती

केंद्रीय गृह सचिव का पदभार संभालने के बाद आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन के लिए सबसे बड़ी चुनौती केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराना होगा.  

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लखनऊ में बनाए 81 परीक्षा केंद्र, इतने लाख छात्र देंगे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget