एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग रेलमार्ग प्रोजेक्ट स्थल पर धारा 144 लगाई गई, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर गांववाले लगातार विरोध कर रहे थे. कई बार कार्यों में बाधा भी पहुंचती थी. परियोजना प्रबंधक ने प्रशासन को पत्र लिखा और फिर यह कदम उठाया गया.

ऋषिकेष: कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना स्थल के 100 गज की परिधि में बिना अनुमति आंदोलन नहीं हो सकेंगे. जिला मजिस्ट्रेट टिहरी ने परियोजना कार्यस्थलों पर धारा 144 लागू कर दी है, जिससे इन स्थानों पर समूहों में इकट्ठा होने और धरना-प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लग गया है. दरअसल, आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बीते 11 नवंबर को प्रशासन को पत्र भेजकर बताया था कि परियोजना में प्रभावित काश्तकारों को प्रतिकर भुगतान कर दिया गया है, साथ ही स्थानीय लोगों को योग्यता के आधार पर रोजगार भी दिया गया है. इसके बावजूद कुछ लोग परियोजना अधिग्रहीत जगह पर बेरिकेडिंग व घेरबाड़ कर निर्माण कार्य में व्यवधान पहुंचा रहे हैं.

हो सकती है अप्रिय घटना

इससे परियोजना कार्य प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा कार्यस्थलों पर सुरंग निर्माण के लिए विस्फोटक सामग्री भी रखी गई है. इससे अप्रिय घटना भी घट सकती है. इसे देखते हुए डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव ने ढालवाला, नीरगढ़, शिवपुरी, गूलर दोगी, अटाली, मालाखुंटी, व्यासी, लक्ष्मोली, मलेथा, देवली, रानीहाट व नैथाणा में परियोजना कार्यस्थलों में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं.

पांच या पांच से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे इकट्ठा

आदेश के अनुसार, कार्यस्थलों की 100 गज की परिधि में 5 या 5 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे. बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों के अलावा कोई भी लाठी, डंडे और हथियार लेकर यहां प्रवेश नहीं कर सकेगा. एसडीएम की अनुमति के बिना कोई भी प्रतिबंधित क्षेत्र में सभा या जुलूस नहीं निकाल सकेगा. तहसीलदार कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि डीएम का आदेश परियोजना का कार्य समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा. इस संबंध में पुलिस और राजस्व उप निरीक्षकों को भी पत्र भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें.

लव जिहाद: योगी सरकार आज कैबिनेट में पास कर सकती है कानून का मसौदा, 5 से 10 साल की सजा के प्रावधान की अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget