एक्सप्लोरर

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी, देहरादून में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

School Closed News: देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारि किया गया है, जिसको लेकर डीएम ने क्लास ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है. आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी.

Uttarakhand School Closed News: उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही तबाही जैसे हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में बच्चों को स्कूल तक पहुंचना किसी चैलेंज से कम नहीं है. इसलिए देहरादून के डीएम ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. 

देहरादून में भारी बारिश की संभावना के चलते जिलाधिकारी सोनिका ने कल मंगलवार (23 जुलाई) को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कों पर पानी लग गया है और अभी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. 

बारिश अलर्ट को लेकर स्कूल बंद 

देहरादून में बारिश का रेड अलर्ट को देखते हुए डीएम सोनिका ने कल 23 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. तो वहीं प्रदेश में भारी बरसात को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. तो वहीं कल उधम सिंह नगर और नैनीताल के डीएम ने स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किए थे. कल प्रदेश के इन दो शहरों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था. 

आदेश का पालन करना जरूरी 

देहरादून की डीएम सोनिका ने स्कूल बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं. आदेश का कड़ाई से पालन करना जरूरी है. यदि कोई डीएम के आदेश का पालन नहीं करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसलिए देहरादून के सभी स्कूलों को कल बंद रखना जरूरी है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. 

उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी 

उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है. कई इलाकें पानी में डूब गए हैं. प्रदेश के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. नदी और नाले उफान पर हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. कल देर हार प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया. साथ ही सड़के बंद होने से लोगों की आवागमन प्रभावित हो गई. भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.  

प्रदेश के इन जिलों में स्कूल बंद 

मौसम विभाग ने कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद प्रदेश के दो जिलों, उधम सिंह नगर और नैनीताल में अधिकारियों ने आंगनवाड़ियों से लेकर क्लास 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की थी. तो वहीं देर रात देहरादून में भारी बारिश हुई है और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसको देखते हुए डीएम ने देहरादून में क्लास 1 से 12 तक से सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है. 

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन सोमवार के पहले दिन लोधेश्वर महादेवा में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget