एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुसलमानों के साथ छलावा हुआ', विपक्षी दलों पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का हमला

Lok Sabha Election 2024: श्रावस्ती पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में आरक्षण लागू करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने मुसलमानों के पिछड़ेपन की वजह भी बताई.

UP Politics: श्रावस्ती में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जुबानी हमला किया. उन्होंने मुसलमानों की दुर्गति का कारण कांग्रेस, सपा और बसपा को बताया. उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों की सरकार में मुसलमानों के साथ छलावा हुआ. ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया सपा बीजेपी का डर दिखाकर मुसलमानों का पहले वोट लेती है. फिर सरकार बनने पर सपा के मुख्यमंत्री यादव जाति को बढ़ावा देते हैं. अखिलेश यादव की सरकार में थानाध्यक्ष यादव होते थे. 20 फीसद मुसलमान सिर्फ बाजा बजाता रह गया. उन्होंने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे गढ़े.

एनडीए गठबंधन में क्यों शामिल हुई सुभासपा?

ओम प्रकाश राजभर ने सुभासपा का एनडीए गठबंधन में शामिल होने की वजह आरक्षण बताया. उन्होंने कहा कि सुभासपा आरक्षण की वजह से पीएम मोदी के साथ है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में आरक्षण लागू करने के लिए काम कर रहे हैं. बता दें कि सुभासपा प्रमुख वीरपुर में आज (शुक्रवार) जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव सुभासपा बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी. उन्होंने लोकसभा में हुई घटना की निंदा की.

ओम प्रकाश राजभर ने बताया आरक्षण है वजह

ओम प्रकाश राजभर ने कहा का संसद में सेंध मामले की जांच की जा रही है. श्रावस्ती पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया. ओम प्रकाश राजभर को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की आस है. कहा जा रहा है पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करना ओम प्रकाश राजभर की रणनीति का हिस्सा है. विपक्ष जातिगण जनगणना का मुद्दा जोर शोर से उठा रहा है. सभी जातियों का विकास करने के लिए जाति का आंकड़ा जरूरी बताया जा रहा है. विपक्ष बीजेपी सरकार को जातिगत जनगणना का विरोधी बताने में जुटा है. ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि पीएम मोदी आरक्षण पर काम कर रहे हैं. 

UP News: मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले को मायावती ने बताया विवादित, बसपा सुप्रीमो ने दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget