एक्सप्लोरर

सावन के अंतिम सोमवार को काशी में उमड़ा भक्तों का हुजूम, जबरदस्त सुरक्षा घेरा

सावन के आखिरी सोमवार को भक्त पूरे धूम-धाम से मना रहे हैं। शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं, तो वहीं वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दरबार पर भी शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। आज सावन का आखिरी सोमवार है और भोले दरबार में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है। हाथों में जल का कमंडल लेकर बाबा के दरबार के बाहर भक्त हजारी लगाए खड़ें हुए हैं और मोक्ष का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कुछ ऐसा भक्तिमय नजारा आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दिखाई दिया।

सावन के अंतिम सोमवार को काशी में उमड़ा भक्तों का हुजूम, जबरदस्त सुरक्षा घेरा

..क्यों खास है सावन का अंतिम सोमवार

कहते हैं कि सावन माह महादेव का अत्यंत प्रिय माह है और प्रत्येक सोमवार भोले के विशेष आशीर्वाद को प्राप्त करने का मौका होता है। चार सोमवार अलग-अलग दिन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की कामना को पूरा करते हैं। इसके साथ ही, अंतिम सोमवार के दर्शन से पूरे सावन माह के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है।

..सावन के चौथे सोमवार को भी लगा है प्रदोष

सावन के चौथे सोमवार को प्रदोष लगा है। प्रदोष तिथि भगवान शिव की तिथि मानी जाती है और सोमवार भगवान शिव का दिन होता है और सावन माह भगवान शिव का माह है, ऐसा त्रिकोणीय संयोग वर्षों के बाद बना है। अब चूंकि चौथा सोमवार पूरे श्रावण मास का फल देने वाला होता है, इसलिए भक्त मोक्ष की कामना से महादेव के द्वार पर हैं। बताते चलें कि दूसरे सोमवार को भी प्रदोष लगा था और चौथे सोमवार को प्रदोष लगा है लिहाजा इस बार के सावन की महत्ता खास हो जाती है।

सावन के अंतिम सोमवार को काशी में उमड़ा भक्तों का हुजूम, जबरदस्त सुरक्षा घेरा

..बाबा विश्वनाथ के दर्शन का खास महत्व

बाबा विश्वनाथ का ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में अहम स्थान रखता है कहते हैं। काशी में तो भगवान भोलेनाथ पूरे श्रावण कैलाश छोड़कर माता पराम्बा के साथ यहां वास करते हैं। लिहाजा भोले दरबार में पूरे सावन भक्तों का जमघट लगा होता है।

..भोले दरबार में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए हैं। एक किलोमीटर पहले से बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही 5 एडिशनल एसपी, 11 डिप्टी एसपी, 167 एसआई, 761कांस्टेबल, 187 महिला कांस्टेबल, 5 एंटी सेबोटाज, बीडीएस टीम और एनडीआरफ की चार टीम तैनात की गई हैं। इसके साथ ही जल पुलिस की 3 टीम, 2 फ्लड टीम, आईटीबीपी की 2 टीम, पीएसी की तैनाती की गई है। सुरक्षा की तीसरी आंख सीसीटीवी लगाए गए हैं और ड्रोन से भी सुरक्षा की चौकसी पर नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget