एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में पनीर पेटीज में हड्डी मिलने के बाद हंगामा, साधु-सतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Ayodhya News: अयोध्या में पनीर पेटीज में हड्डी मिलने की घटना की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भी बेकरी पर पहुंचकर जांच की. बेकरी को शाकाहारी खाद्य पदार्थ बेचने का ही लाइसेंस प्राप्त था.

Sawan 2023: उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) की एक बेकरी की दुकान में श्रावण मास के दौरान पनीर पेटीज में हड्डी मिलने के बाद हंगामा हुआ तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया. इसके बाद शिकायतकर्ता युवक की तहरीर पर बिक्री मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि खाद्य विभाग की टीम ने शाकाहारी खाद्य पदार्थ बेचने की अनुमति होने के बाद भी मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने को लेकर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

इस मामले को लेकर अयोध्या के साधु-सतों ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए इस तरह की घटना को शर्मनाक बताया है. अयोध्या के रहने वाले दो साथी युवक अर्पित और अभिनव तिवारी शहर की एक बेकरी पर पेटीज खाने के लिए गए हुए थे. पेटीज खाते हुए उन्हें कोई चीज चुभी तो उन्होंने उसे मुंह से निकाल कर देखा तो वह हड्डी का टुकड़ा निकला. शिकायतकर्ता युवक की माने तो उन्होंने जब इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने और उसके कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए.

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

शिकायतकर्ता अभिनव तिवारी ने बताया, "हमलोगों ने पेटीज लिया और फिर खाने लगा. हमने कहा कि पीस आ रहा है. दांत में मेरे गड़ा. मैंने बताया कि पनीर पेटीज में पीस निकल रहा है तो कहा कि गलती हो गई. मैंने कहा सावन चल रहा है और ऊपर से मंगलवार हम ब्राह्मण आदमी नहीं खाते हैं. यह दुनिया जानती हैं और सावन में तो खास करके नहीं खाते. आप लोगों में त्योहार जब चलता है हम लोग कहते हैं कि यह त्यौहार चल रहा है सरकार जानती है क्या करना चाहिए यहां पर वह जरूर करें."

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि स्टार बेकरी के पेटीज में हड्डी मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. सावन का महीना चल रहा है. स्टार बेकरी की ओर से किया गया यह कार्य बहुत ही घिनौना है. इसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो अयोध्यावासी जब राम भक्त जागेंगे तो स्टार बेकरी वाले लोग अयोध्या में नहीं रह पाएंगे. इस के नाते अभी भी अपील है. प्रशासन इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे.

खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

पनीर पेटीज में हड्डी मिलने की घटना की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भी बेकरी दुकान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. बेकरी दुकानदार को केवल शाकाहारी खाद्य पदार्थ बेचने का ही लाइसेंस प्राप्त था. वहीं श्रावण मास में रेस्टोरेंट्स और होटलों को नॉनवेज बेचना प्रतिबंधित किया गया है.  इसके बावजूद बेकरी दुकानदार की ओर से अवैध तरीके से नॉनवेज सामग्री बेचने को लेकर खाद्य विभाग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. बेकरी दुकान से लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है. खाद्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

खाद आयुक्त मानिकचंद सिंह ने कहा कि एसपी सिटी का फोन हमारे पास 7:30 बजे आया था और उनकी ओर से हम को सूचना मिली की बेकरी पर पेटीज में यह चीजें पाई गई हैं, आपत्तिजनक चीजें पाई गई हैं उनके तत्कर्म में हमने टीम का गठन किया और टीम को वहां पर मौके पर भेजा. मौके पर जब टीम वहां पर पहुंची और भी वहां पर सैंपल जैसे लिए गए हैं. दो सैंपल हमने कलेक्ट किए हैं लेकिन वहां पर मौके पर ऐसी आपत्तिजनक चीजें नहीं पाई गई हैं. रही बात लाइसेंस की वहां पर अवैध रूप से नॉनवेज का चला रहे थे.

नॉनवेज का लाइसेंस नहीं होता- खाद आयुक्त

मानिकचंद सिंह ने आगे बताया कि वेजिटेरियन का ही लाइसेंस मिलता है. नॉनवेज का लाइसेंस नहीं होता है क्योंकि नॉनवेज के लाइसेंस को देने के लिए स्लाटर हाउस प्रॉपर होना चाहिए और स्लॉटर हाउस की रिसीविंग हमको दिखाता है तभी जो वह नॉनवेज बेच सकता है. सावन को देखते हुए सभी होटल और रेस्टोरेंट को इस के संदर्भ में हिदायत दी गई है. कोई भी जो है नॉनवेज का उपयोग न करें फिर भी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है फ्रूट सेफ्टी उसका लाइसेंस को सस्पेंड करते हुए यूनिट बंद करा दी जाती हैं.

ये भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में एम देवराज समेत 4 IAS अफसरों का ट्रांसफर, आशीष गोयल को मिली UPPCL चेयरमैन की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget