एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड: बॉडी 2-3 हफ्ते पुरानी, त्वचा गली, दांत हिल रहे, शरीर के कई हिस्से बुरी तरह खराब, चौंकाने वाला खुलासा

Crime News: मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि शरीर पर सीमेंट का घोल डाला गया था, जिससे उसकी उम्र और अन्य जानकारियां निकालने में दिक्कत हुई.

Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती निष्कर्षों ने पुलिस और डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ की बॉडी करीब दो से तीन हफ्ते पुरानी थी और उसकी त्वचा गल चुकी थी, दांत हिल रहे थे और शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह से खराब हो चुके थे.

मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि शरीर पर सीमेंट का घोल डाला गया था, जिससे उसकी उम्र और अन्य जानकारियां निकालने में दिक्कत हुई. हालांकि, डॉक्टरों की टीम अन्य वैज्ञानिक तरीकों से सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने इस हत्याकांड को अब तक का सबसे खौफनाक मामला बताया है. 

क्या बोले डॉक्टर
डॉ. अशोक कटारिया ने कहा, “अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा केस नहीं देखा. यह कोई साधारण हत्या नहीं है. ऐसा क्रूर कृत्य कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता.” इस हत्याकांड में तंत्र-मंत्र का एंगल भी सामने आ रहा है. पुलिस को मुख्य आरोपी साहिल के कमरे से कई अजीबोगरीब चीजें मिली हैं, जिनमें कुछ तांत्रिक सामान और रहस्यमयी रसायन शामिल हैं. इससे शक गहरा गया है कि यह हत्या किसी तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा हो सकती है.

कुछ दिन पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की टुकड़ों में कटी लाश बरामद हुई थी. बाद में उसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि कातिल ने हत्या के बाद शरीर के टुकड़े किए और उसे गलाने के लिए सीमेंट का घोल डाला, ताकि शव जल्दी सड़ जाए और पहचान न हो सके. हत्या में मुख्य आरोपी साहिल का नाम सामने आया है, जो फिलहाल गिरफ्तार हो चुका है. 

पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. जांच में सामने आया है कि साहिल का बर्ताव कुछ समय से अजीब था और वह गुप्त रूप से तंत्र-मंत्र से जुड़ा हो सकता है. सौरभ की बॉडी के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग जगहों से मिले, जिससे पुलिस को केस सुलझाने में परेशानी हो रही है. फॉरेंसिक टीम भी इस हत्या की गहराई से जांच कर रही है.

तमिलनाडु में इस मुद्दे पर DMK के समर्थन में आए अखिलेश यादव, कहा- 'मैं साथ हूं क्योंकि BJP...'

अब आगे क्या?

  • पुलिस साहिल के दोस्तों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह सामने आ सके.
  • फॉरेंसिक टीम सौरभ के शरीर पर मिले रसायनों की जांच कर रही है ताकि यह पता चले कि सीमेंट का घोल क्यों डाला गया.
  • पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र से जुड़ा कोई बड़ा गिरोह तो नहीं.

यह खौफनाक हत्याकांड पूरे मेरठ में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस जल्द ही इस मामले का पूरा सच सामने लाने का दावा कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget